बिहार का रणः भाजपा का सवर्णों पर दांव, 75 में 38 उम्मीदवार सवर्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने 35 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार भी पार्टी ने सवर्णों पर ही दांव लगाया है। अब तक 75 उम्मीदवारों में से 38 सवर्ण उम्मीदवार हैं। भाजपा की सूची में श्रेयसी सिंह, निखिल आनंद, अनिल कुमार, आलोक रंजन, अतुल कुमार, रोहित पांडेय आदि शामिल हैं। भाजपा की इस सूची में दो विधायकों का टिकट कटा है।
भाजपा ने तीन राजपूत, तीन ब्राह्मण, तीन भूमिहार और एक कायस्थ, 10 वैश्य और 15 ओबीसी को टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं रश्मि वर्मा नरकटियागंज से टिकट पाने में कामयाब रही हैं। 70 की उम्र पारवाले कई प्रत्याशियों पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसमें रामनगर से भागीरथी देवी, मुजफ़्फरपुर से सुरेश शर्मा टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में दिवंगत पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह को भी प्राणपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। बगहा से आर एस पांडे और रक्सौल से अजय कुमार सिंह का टिकट कटा है। तीसरे चरण में पार्टी ने चार मौजूदा मंत्रियों का टिकट बरकरार रखा है। सुरेश शर्मा प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार ऋषि और विनोद नारायण झा का टिकट बरकरार है।
सवर्णों को टिकट
भाजपा कोटे की पहले चरण की 29 सीटों में 16 और दूसरे की 46 सीटों में 22 अगड़ी जाति के उम्मीदवार हैं। जदयू ने अपनी 115 सीटों में 20, हम ने सात में एक, राजद समेत महागठबंधन ने 243 सीटों में 45 सवर्णों को टिकट दिया है।
भाजपा की पहली सूची में इनको मौका
दूसरी सूची में भाजपा ने उतारे ये प्रत्याशी
नौ बागी नेताओं के पार्टी से निष्कासित कर चुकी है भाजपा
भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के आधिकारिेक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे अपने नौ बागी नेताओं को दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में सोमवार को छह साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इनमें राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, रवींद्र यादव, डॉ उषा विद्यार्थी, श्वेता सिंह, इंदु कश्यप, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप शामिल हैं।
इस बार तीन चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार बिहार में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होगा। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर को होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर और तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। चुनावों का परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जाएगा।