फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bill passed for promotion of industries in Bihar tejashwi yadav asked when will make in Bihar happen

बिहार: उद्योगों को बढ़ावा के लिए विधेयक पास, तेजस्वी ने पूछा, मेक इन बिहार कब होगा

Thu, 30 Nov 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
Bill passed for promotion of industries in Bihar tejashwi yadav asked when will make in Bihar happen
बिहार विधानसभा
बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ने गुरुवार को राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (संशोधन) विधेयक 2017 को विपक्ष के सदन से वाकआउट के बीच ध्वनि मत से पारित कर दिया। बिहार विधान सभा में मंत्री जय कुमार सिंह ने बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (संशोधन) विधेयक 2017 को पेश करते हुए दावा किया कि बिहार का सिंगल विंडो सिस्टम देश का सबसे सशक्त और बेहतरीन सिंगल विंडो सिस्टम है। बिहार विधान परिषद ने भी इस विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया. 
विज्ञापन


बिहार के उद्योग तथा विज्ञान एवं प्रौद्वोगिकी मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में नई औद्योगिक नीति लागू होने के साल भर के भीतर पांच हजार 20 करोड़ रुपये का एसआइपी उनका विभाग कर चुका है जो कि एक सुखद संकेत है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दूर करना और कच्चे माल पर आधारित उद्योग लगाना सरकारी की प्राथमिकता सूची में सबसे उपर है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में बड़े उद्योग का स्वागत करत है लेकिन लघु, मध्यम और सूक्ष्म सेक्टर को मजबूत बनाकर नई नौकरियां पैदा की जाएंगी और प्रदेश को संपन्न बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


सदन में मंत्री जयकुमार सिंह के जवाब देने के दौरान विपक्षी सदस्यों ने उन पर पुरानी बातों को दोहराने का आरोप लगाया और सदन से बाहर चले गए। बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि  डबल इंजन (केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार) आगे ले जाने के लिए है या पीछे ले जाने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब राज्य में विकास कार्य और आधारभूत संरचना तैयार हो चुका है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बोलें कि वे बड़े औद्योगिक घरानों को बोलकर बिहार में उद्योग लगवा दें। तेजस्वी ने सरकार को प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि, 'जब हम लोग सरकार में थे तो ये लोग आरोप लगाते थे प्रदेश में अपराध बढ़ने के कारण उद्योग नहीं आ रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराध के चरम सीमा तक पहुंचने और अपराधियों का बोलबाला होने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्या सत्तापक्ष यह स्वीकार करेगा की इस वजह से निवेश नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, 'क्या केंद्र सरकार केवल मेक इन इंडिया के तहत मेक इन गुजरात ही करेगा। मेक इन बिहार कब होगा।' 


तेजस्वी के आरोपों पर पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि, 'तेजस्वी को मोदी फोबिया हो गया है। इन्हें बात बात में मोदी जी दिखायी पड़ते हैं। समाप्त हो जाइयेगा, लेकिन मोदी जी का बाल बांका नहीं कर पाइयेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed