फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bike riding criminals shot two brothers returning home in Motihari; Both died

Bihar: घर लौट रहे दो भाइयों को बदमाशों ने मारी थी गोली; अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे युवक ने भी तोड़ा दम

Wed, 09 Aug 2023 01:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Aug 2023 01:45 PM IST
सार

Bihar Police: कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात दो लोगों को गोली मार दी गई थी। उस हमले में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के पीछे आपसी रंजिश सामने आया है।

विज्ञापन
Bike riding criminals shot two brothers returning home in Motihari; Both died
मृतक इमरान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बाइक से जा रहे दो युवकों को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी। उस हमले में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे का शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। जहां उसकी भी बुधवार देर रात मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के खरुई गांव निवासी नेजाम (24) और इमरान (28) अपनी बाइक से बाजार से घर जा रहे थे। इसी बीच परसा गैस गोदाम के पास रात में घेर कर बाइक सवार अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी, जिससे नेजाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान को सिर और पीठ में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए मोतिहारी के रहमानिया मेडिक सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार की रात सर में फंसी गोली का ऑपरेशन करने के बाद उसकी भी मौत हो गई। हत्या करने का आरोप इमरान की भगिनी के पति फैज पर लगा है। घटना के बाद फैज घर छोड़ कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इमरान पांच भाइयों में सबसे छोटा था, वह दिल्ली रह कर मजदूरी करता था। बकरीद के मौके पर घर आया था। परिजनों ने बताया के इमरान की भगिनी की शादी करीब सात-आठ साल पहले फैज से हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। इसको लेकर पिछले साल पंचायत भी बैठाई गई थी। इस बात को लेकर फैज इमरान से नाराज हो कर उसके पीछे पड़ गया था। उसके बाद से फैज ने इमरान को टारगेट कर लिया था। इमरान फैज से बच कर रह रहा था। इसी बीच मंगलवार की रात फैज ने घटना के अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात दो लोगों को गोली मार दी गई थी। उस हमले में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजन की तरफ से कोई आवेदन अभी नहीं मिला है। घटना के पीछे आपसी रंजिश सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed