फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth murdered in Darbhanga; Was going home on bike, criminals shot him six times

Bihar News : दरभंगा में एलएनएमयू के स्टाफ की हत्या; बाइक से घर जा रहा था, अपराधियों ने घेरकर मारी छह गोली

Wed, 28 Aug 2024 11:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Aug 2024 11:26 AM IST
सार

दरभंगा पुलिस के अनुसार, पड़ोसी से विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Youth murdered in Darbhanga; Was going home on bike, criminals shot him six times
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के औंसी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्टाफ की हत्या कर दी गई। ख़िरमा गांव के पास एक होटल के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और दनादन छह गोलियां मार दी। उसे गंभीर हालत इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


ससुराल से घर जा रहा था
मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थानाक्षेत्र के हनुमाननगर औंसी निवासी रामदेव यादव के पुत्र लालबाबू यादव रूप में हुई है। वह दरभंगा अपने ससुराल बुच्चामन से अपने घर औंसी जा रहा था। इस दौरान अपराधियों बाइक घेरकर लालबाबू छह गोलियां दाग दी। मृतक ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय में नौकरी करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पांच धूर जमीन को लेकर विवाद था
घटना के सम्बंध में मृतक के पिता रामदेव यादव ने बताया कि उनका उनके पड़ोसी रितेश यादव से पांच धूर जमीन को लेकर विवाद था। हालांकि मापी करवाकर उन्होंने दीवाल भी दे दिवा था। पर उसी को लेकर रितेश यादव से अनबन चल रहा था और आज उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस के अनुसार, पड़ोसी से विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed