Bihar : राज्य के 500 थानों में महिला सहायता केंद्र शुरू, आमजन के लिए अलग वेबसाइट भी ऑपरेशनल
Bihar Police : बिहार के 500 पुलिस थानों में महिलाओं के लिए विशेष सहायता केंद्र की सुविधा अब मिलने लगेगी। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मिथिलेश स्टेडियम में 'जन-जन की ओर बढ़ते कदम’ के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वेबकास्टिंग के जरिए इसकी शुरुआत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के 500 पुलिस थानों में महिलाओं के लिए विशेष सहायता केंद्र की सुविधा अब मिलने लगेगी। महिलाएं अपनी समस्याएं सीधे और बेझिझक पुलिस को बता सकेंगी। अबतक बिहार में महिला थाने थे, लेकिन 500 थानों में महिलाओं के लिए सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) बनाने की घोषणा हुई थी। नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार 192 थानों में इसे स्थापित करने की जगह नहीं मिल रही थी, लेकिन अब एक साथ 500 थानों में इस सुविधा का उद्घाटन बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित 'जन-जन की ओर बढ़ते कदम’ के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वेबकास्टिंग के जरिए की। इस महिला डेस्क पर महिला पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहेगी।
परेड निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस के जन-उपयोगी वेबसाइट और सोशल मीडिया केंद्र का भी उद्घाटन किया। वेबसाइट police.bihar.gov.in के बारे में बताया गया कि इसके स्क्रीन रीडर की व्यवस्था है ताकि नेत्र से दिव्यांग लोगों की पुलिस संबंधित जरूरतें आसानी से पूरी हो सकें। वेबसाइट हिंदी-अंग्रेजी में है। इसमें सभी जिलों के सभी थानों के नंबर रहेंगे। सिटीजन सर्विस के तहत लोग प्राथमिकी, गुमशुदा जानकारी, महिला-बाल सुरक्षा संबंधित जानकारी भी ले सकेंगे। वेबसाइट का उद्घाटन किया गया, हालांकि अभी दावों के तहत यह पूरा काम नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया। घटनाओं को लेकर अफवाह व दुष्प्रचार को फैलने से रोकने और सही जानकारी देने के लिए यह सेंटर काम करेगा।
सोमवार को पहली बार सामूहिक रक्तदान करेगी पुलिस
बिहार पुलिस दिवस 27 फरवरी को राज्य में पहली बार व्यापक स्तर पर रक्तदान का आयोजन हो रहा है। पुलिस महानिदेशक आर. एस. भट्टी पुलिस सप्ताह की शुरुआत में ही इसकी घोषणा कर चुके हैं कि 27 फरवरी को राज्यभर के पुलिसकर्मी स्वैच्छिक रक्तदान कर खुद को जनता से करीब दिखाने का प्रयास एक मुहिम के रूप में करेंगे।
पटना समेत ज्यादातर जगहों पर पोस्टिंग के दौरान अपराधियों से सख्ती से निबटने के लिए चर्चित स्पेशल टास्क फोर्स के वरीय पुलिस उपाधीक्षक रमाकांत प्रसाद को मार्च 2019 में महनार थाना के बहलोलपुर दियारा में कुख्यात अपराधियों से मुठभेड़ कर दो को मार गिराने और तीन को गिरफ्तार करने के लिए मुख्यमंत्री ने वीरता पद से नवाजा।
वीरता पदक से सम्मानित किए गए यह भी
रमाकांत प्रसाद के साथ वीरता पदक से उनके साथ पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मेधावी, पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धनराज कुमार, सिपाही उत्तम कुमार व धर्मेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। वीरता पदक में मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
एक मरणोपरांत समेत कुल तीन विशिष्ट सेवा पदक
निगरानी ब्यूरो के शहीद उदय प्रताप सिंह को मरणोपरांत विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। उनका सम्मान पत्नी ललिता देवी ने ग्रहण किया। इनके अलावा विशिष्ट सेवा पदक बीएमपी 5 के पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार सिंह और निगरानी ब्यूरो के अवकाश प्राप्त पुलिस निरीक्षक मो. कमालुद्दीन को दिया गया।
बिहार पुलिस दिवस पर आम नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान तीन बैंककर्मियों को मिला। समस्तीपुर के इंडियन बैंक के सीनियर मैनेजर आशीष कुमार व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पंकज कुमार राय को यह सम्मान मिला। मोतिहारी के पंजाब नैशनल बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक प्रियदर्शी को भी यह सम्मान मिला। इसमें सम्मान राशि 10 हजार रुपये प्रदान की गई।