फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar to DGP- praying you with folded hands..., to Chief Secretary – Please see in Bihar Police day

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार DGP से बोले- हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं…, मुख्य सचिव से बोले- देखिएगा न जी!

Sun, 26 Feb 2023 06:19 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 26 Feb 2023 06:19 PM IST
सार

CM Nitish Kumar : बिहार पुलिस दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने DGP आर. एस. भट्टी से लेकर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी तक की क्लास ले ली।  जमकर खरीखोटी सुनाई। सीख दी। और, खड़े-खड़े पूछ लिया कि मुख्यमंत्री के सुझाव को मानिएगा न?

विज्ञापन
CM Nitish Kumar to DGP- praying you with folded hands..., to Chief Secretary – Please see in Bihar Police day
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी से घूमकर पूछ लिया बहुत कुछ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस दिवस पर नए पुलिस महानिदेशक आर. एस. भट्टी से लेकर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी तक की क्लास ले ली। उन्होंने पुलिस दिवस पर पुलिस की कार्यशैली, काम की गति से लेकर अपने निर्देशों की अवहेलना तक के लिए जमकर खरीखोटी सुनाई। सीख दी। और, खड़े-खड़े पूछ लिया कि मुख्यमंत्री के सुझाव को मानिएगा न?

विज्ञापन


डीजीपी से कैसे-क्या कहा मुख्यमंत्री ने, पढ़िए
उन्होंने विशेष शाखा में सामान्य पुलिसकर्मियों की 50 फीसदी ट्रेनिंग नहीं होने पर कहा कि "लोग रिटायर कर रहे, लेकिन 50 प्रतिशत रिजर्व रख ट्रेनिंग देने वाला काम नहीं हुआ। यह निर्णय बहुत पुराना था। आप लोग याद रखिए कि क्या काम किया गया है। हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं। करिए इसको पूरा।" इसके बाद वह गश्ती के रवैए पर बोलने लगे। कहा- “2006 में सुबह-सुबह बैठकर तय किया था कि नियमित गश्ती होनी चाहिए। इतना कुछ दिए, लेकिन गड़बड़ करने वाले तो कर ही रहे हैं। पता नहीं कब तक करिएगा।” डीजीपी की ओर मुखातिब होकर बोले- "आप पर भरोसा है। करिए।” फिर बोले- चीफ सेक्रेट्री अभी भाषण दिए हैं। 

विज्ञापन

CM Nitish Kumar to DGP- praying you with folded hands..., to Chief Secretary – Please see in Bihar Police day
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर परेड का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव सुबहानी से भी हिसाब ले लिया
मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की ओर मुखातिब होकर बोले- तब तो आप थे न! देखिएगा न जी, कि तय काम क्यों नहीं कर रहे पुलिस वाले!” मुख्यमंत्री पुलिस की कार्यशैली को लेकर लगातार असहजता दिखाते रहे। उन्होंने कहा- “2007 में हमने थानों को दो हिस्सों में बांटने कहा था, इन्वेस्टिगेशन का अलग और लॉ-ऑर्डर का अलग। यह अब जाकर 2018 के आसपास हुआ। मेरे सुझाव को तो मानिएगा न? इन सब चीजों को कंट्रोल करिएगा, तब सब चीज अच्छे से होगा।” 

आपको पुलिस भवन दिया, अब थानों को सुधारिए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेंटेनेंस पर भी जमकर चर्चा की। उन्होंने कहा- “पहले बिल्डिंग नहीं होता था। था भी तो मेंटेंन नहीं था। पर-पेशब्बा बगल में कर देता था लोग। केतना दुर्गंध रहता था। तो हम उतना बढ़िया सरदार पटेल भवन बनवा दिए आप लोग के लिए। उसी तरह आप लोग यह काम सब थाना और चौकी में कीजिए। मेंटेनेंस ठीक से करिए, आग्रह है आपसे!”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed