फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Wife beats husband with slippers in middle of road in Nalanda

Bihar: नालंदा में बीच सड़क पर पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटा, दोनों एक दूसरे पर लगा रहे अवैध संबंध का आरोप

Sun, 01 Oct 2023 03:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 01 Oct 2023 03:45 PM IST
सार

पति-पत्नी दोनों एक दूसरे पर अवैध संबंध का आरोप लगा रहे थे। काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था थाना, नहीं बनी सहमति तो बाहर निकलकर एक दूसरे से उलझ गए।

विज्ञापन
Bihar Wife beats husband with slippers in middle of road in Nalanda
पत्नी ने पति को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में रविवार को बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। मामला नगर थाना के सामने का है। बीच सड़क पर पत्नी अपने पति को चप्पलों से पिटाई कर रही थी। वहीं, कुछ अन्य महिलाएं भी आपस में हाथापाई कर रही थी। यह देख परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, राहगीर भी आपस में महिलाओं को भिड़ता देख रुक कर देखने लगे।

विज्ञापन


दरअसल, शेखपुरा जिला के कारे गांव निवासी राजकुमार चौधरी का पुत्र संजय चौधरी की शादी बिन्द थाना क्षेत्र के जखौरा गांव निवासी पिंकी देवी से 15 साल पूर्व हुई थी। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे पर गैर से अवैध संबंध रखने का आरोप लगा रहा थे। चार महीने पूर्व इन्हीं बातों से आहत होकर पिंकी देवी अपने मायके तीन बच्चों को लेकर रहने आ गई। महीने भर के बाद ही संजय चौधरी ने दूसरी शादी कर ली, जैसे ही इस बात की भनक पिंकी देवी को लगी उसने महिला थाने में पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कर दिया। 
विज्ञापन


रविवार को महिला थाना के द्वारा दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इसके बाद पति-पत्नी में आपस में सहमति नहीं बनी, जैसे ही दोनों थाने से बाहर निकले की आपस में झगड़ने लगे। दोनों परिवार एक दूसरे पर हाथापाई करने को उतारू हो गए। बीच-बचाव कर पुलिस ने दोनों को शांत कराया। इसके बाद दोनों परिवार अपने-अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना की प्रभारी आरती कुमारी ने बताया कि पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इसके बाद दोनों की आपस में एक साथ रहने की सहमति नहीं बनी, फिर दोनों को घर भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। समझा बूझाकर मामले को शांत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed