फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Rain in districts including Patna, Rohtas, Kaimur, alert in Darbhanga, Muzaffarpur

Bihar: बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पटनावासियों को भी मिली थोड़ी राहत; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Sat, 31 May 2025 06:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 31 May 2025 06:27 PM IST
सार

Weather Alert: पटना मौसम केंद्र ने लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain in districts including Patna, Rohtas, Kaimur, alert in Darbhanga, Muzaffarpur
राजधानी पटना के कई हिस्सों में गुरुवार दोपहर कुछ देर के लिए बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उमस भरी गर्मी के बीच राहत की खबर है। पटना में शनिवार शाम कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पटना के अलावा अररिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार, समस्तीपुर में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। सहरसा, जहानाबाद और चंपारण में मौसम सुहाना है। मौसम विभाग ने पटना, कैमूर, रोहतास, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर और कटिहार जिले में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी रहने के आसार हैं। वहीं अगले तीन घंटे तक मेघ गर्जन, वज्रपात और हवा के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। बेतिया में आंधी-बारिश की चपेट में आने इसकी चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 13 से 15 जून को पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते मानसून आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


नेपाल में बारिश से किशनगंज में परेशानी
इधर, नेपाल में हुई भारी बारिश से किशनगंज जिले में कनकई, बूढ़ी कनकई और मेची नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी किनारे बसे कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे जलभराव की समस्या बढ़ गई है। कनकई नदी पर बने कई चर्चरी पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है और कई गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। दिघलबैंक, टेढ़ागाछ और तेलीभीट्टा इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां के किसानों की लाखों की मक्का और सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। बाढ़ के कारण कई खेत जलमग्न हो गए हैं। टेढ़ागाछ प्रखंड के सुहिया, कोठि टोला देवरी, पुराना टेढ़ागाछ समेत कई जगहों पर नदी का कटाव जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed