फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Rain and lightning alert in many districts of Bihar, hailstorm in Patna; know weather condition

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश-वज्रपात का रेड अलर्ट जारी, पटना में ओले गिरे; जानिए मौसम का हाल

Thu, 01 May 2025 11:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 01 May 2025 11:27 AM IST
सार

पटना समेत कई जिलों में अहले सुबह से बारिश हो रही है। सारण और सीवान में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि से गर्मी के मौसम में ठंड का एहसास करवा दिया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain and lightning alert in many districts of Bihar, hailstorm in Patna; know weather condition
गोपालगंज में गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, गया, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, भोजपुर, औरंगाबाद सीवान और सारण के कुछ भागों में तीव्र दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इधर, पटना समेत कुछ जिलों में अहले सुबह से ही बारिश हो रही है। पटना और गोपालगंज के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा के साथ बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। 

विज्ञापन


देश के अधिकांश भागों में मई में सामान्य से अधिक रहेगा पारा; उत्तर भारत में बारिश भी हर बार से ज्यादा
विज्ञापन

दो मई को पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, एक मई को बिहार के सुपौल, अरिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर में एक या दो स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दो मई को बिहार के सभी 38 जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघगर्जन के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश और वज्रापत को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed