फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Alert for thunderstorms, rain, and lightning in 16 districts, including Patna Weather Forecas

Bihar Weather: पटना समेत 16 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Sat, 27 Jun 2026 05:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Jun 2026 05:33 PM IST
सार

मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। विभाग ने लोगों से मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Alert for thunderstorms, rain, and lightning in 16 districts, including Patna Weather Forecas
बिहार में मौसम बदलने वाला है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार शाम राज्य के 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। विभाग ने अगले दो से तीन घंटे के दौरान कई इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। पटना के दुल्हिन बाजार, धनरुआ, पालीगंज, मसौढ़ी में आंधी और बारिश के अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


इन 16 जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, नालंदा, पटना, पूर्णिया और सुपौल के विभिन्न प्रखंडों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन जिलों में प्रखंड में भी अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं किस से किन प्रखंडों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है?

विज्ञापन
  • अररिया: अररिया, कुर्साकांटा, जोकीहाट, नरपतगंज, पलासी, फारबिसगंज, भरगामा, रानीगंज, सिकटी
  • अरवल: अरवल, करपी, कुर्था, सोनभद्र बंशी सूर्यपुर
  • औरंगाबाद: गोह
  • कटिहार: अमदाबाद, आजमनगर, कदवा, कोढ़ा, मनिहारी, बरारी, बलरामपुर, प्राणपुर, फलका, डंडखोरा, हसनगंज, मनसाही, समेली
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • किशनगंज: किशनगंज
  • खगड़िया: गोगरी, परबत्ता
  • गया: टिकारी, बेलागंज
  • जहानाबाद: काको, घोसी, जहानाबाद, मखदुमपुर, मोदनगंज, रतनी फरीदपुर, हुलासगंज।
  • नालंदा: एकंगरसराय
  • पटना: दुल्हिन बाजार, धनरुआ, पालीगंज, मसौढ़ी
  • पूर्णिया: अमौर, कसबा, कृत्यानंद नगर, जलालगढ़, धमदाहा, पूर्णिया पूर्व, बनमनखी, बैसा, बायसी, रूपौली, श्रीनगर
  • बांका: अमरपुर, कटोरिया, धोरैया, फुल्लीडुमर, बांका, बाराहाट, बेलहर, रजौन, शंभूगंज
  • भागलपुर: इस्माइलपुर, कहलगांव, खरीक, गोपालपुर, गोराडीह, जगदीशपुर, नवगछिया, नाथनगर, नारायणपुर, पीरपैंती, बिहपुर, रंगरा चौक, शाहकुंड, सबौर, सुल्तानगंज, सोनहोला
  • भोजपुर: अगिआंव, तरारी, संदेश, सहार
  • मधेपुरा: आलमनगर, किशनगंज, कुमारखंड, चौसा, पुरैनी
  • सुपौल: छातापुर, त्रिवेणीगंज

कई इलाको में हल्की बारिश हुई
कैमूर जिले में भीषण गर्मी का असर बरकरार रहा और यहां उष्ण लहर (हीटवेव) की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर भी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि कैमूर में गर्म हवाओं का असर बना रहा।


Bihar News: नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आरसीपी सिंह तो क्या हुआ? जदयू के कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे RCP

कैमूर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस कैमूर जिले के भभुआ में दर्ज किया गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान 32.6 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में रिकॉर्ड किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 23.5 से 31.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। तेज हवाओं की बात करें तो पूर्वी चंपारण में 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

कहां-कितनी बारिश हुई?
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पुरैनी (76.2 मिमी) के बाद कटिहार के बरसोई (58.4 मिमी), बांका के शंभूगंज (54.4 मिमी), रोहतास के तिलौथू (41.8 मिमी) और पूर्वी चंपारण के बंजरिया (40.4 मिमी) में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मधुबन, धमदाहा, अमौर, कसबा, कदवा, चौसा, जलालगढ़, संग्रामपुर, उदाकिशुनगंज और करगहर सहित कई क्षेत्रों में भी वर्षा हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed