{"_id":"5d36b7ad8ebc3e6c914ab2fe","slug":"bihar-va-tech-wabag-gets-rs-1-187-crores-contract-in-patna-to-set-up-a-water-refinery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलमल शोधन संयंत्र बनाने के लिए वीए टेक वाबाग को पटना में मिला 1,187 करोड़ रुपये का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलमल शोधन संयंत्र बनाने के लिए वीए टेक वाबाग को पटना में मिला 1,187 करोड़ रुपये का ठेका
Tue, 23 Jul 2019 02:24 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
वाबाग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलशोधन कंपनी वीए टेक वाबाग को बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से पटना में जलमल शोधन संयंत्र लगाने के लिये 1,187 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि उसे यह ठेका गंगा को स्वच्छ बनाने की योजना के तहत मिला है। इसके तहत वह पटना के दीघा तथा कंकड़बाग क्षेत्रों में 450 किलोमीटर लंबा सीवरेज नेटवर्क तथा 15 करोड़ लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाला जलमल शोधन संयंत्र बनाएगी।
विज्ञापन
इस परियोजना में 940 करोड़ रुपये का डिज़ाइन, निर्माण और संचालन और लगभग 247 करोड़ रुपये की हाइब्रिड वार्षिकी गुंजाइश शामिल है। कंपनी 15 वर्षों की अवधि के लिए एसटीपी और सीवरेज बुनियादी ढांचे के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
इस परियोजना का कार्यान्वयन बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा स्वच्छ गंगा परियोजना के तहत विश्व बैंक से वित्तीय सहायता के साथ किया जाएगा।
कंपनी के निदेशक एवं मुख्य वृद्धि अधिकारी वरदराजन एस. ने कहा है कि बिहार में पुन: मिले इस ठेके के बाद अब वाबाग पटना के छह क्षेत्रों में से चार में जलमल शोधन संयंत्र बनाएगी।
उन्होंने कहा कि जब ये परियोजनाएं तैयार हो जाएंगी, इससे पटना की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी को बेहतर पारिस्थितिकी का लाभ मिलेगा।