{"_id":"63397d1a9cbbc936382ea10a","slug":"bihar-two-women-policemen-saved-the-life-of-a-passenger-foot-slipped-while-boarding-a-moving-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, दो महिला पुलिसकर्मियों ने जान दांव पर लगाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, दो महिला पुलिसकर्मियों ने जान दांव पर लगाकर बचाई जान
Sun, 02 Oct 2022 05:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 02 Oct 2022 05:29 PM IST
सार
ब्रह्मपुत्र मेल के चलते ही विनोद दौड़ते हुए कोच में सवार होने लगे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच आने ही वाले थे कि वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला जवान मीणा और अंकिता ने यात्री खींच लिया।
विज्ञापन
Bihar
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार के मुंगेर जिले में जमालपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिला पुलिसकर्मियों की बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। दरअसल, ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फंस गया। इस दौरान वहां मौजूद महिला सिपाही अंकिता कुमार और सुमन लता मीणा ने उसकी जान बचाई। घटना प्लेटफार्म नंबर एक के सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से ब्रह्मपुत्र मेल (डिब्रूगढ़-नई दिल्ली 15658 UP) दिल्ली के लिए रवाना हुई। जब ट्रेन यहा रुकी तो एक यात्री नाश्ते का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरे थे। उनकी पहचान विनोद शर्मा के रूप में हुई। वे मालदा से दिल्ली जा रहे थे। B2 कोच में उनकी सीट आरक्षित थी।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों सिपाहियों की हिम्मत की खूब तारीफ हो रही
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : Social Media
ब्रह्मपुत्र मेल के चलते ही विनोद दौड़ते हुए कोच में सवार होने लगे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच आने ही वाले थे कि वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला जवान मीणा और अंकिता ने यात्री खींच लिया। यात्री को किसी भी तरह की चोटें नहीं आई हैं। लोग दोनों सिपाहियों की हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं।
