{"_id":"67bc18307ecb77a21d003d71","slug":"bihar-truck-crushed-two-bank-staff-in-an-accident-in-gopalganj-one-died-the-other-seriously-bihar-police-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बैंक स्टाफ को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर; ड्यूटी करने जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बैंक स्टाफ को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर; ड्यूटी करने जा रहे थे दोनों
Mon, 24 Feb 2025 12:26 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:26 PM IST
सार
बैंक कर्मी के मौत की खबर स्टेट बैंक के कर्मचारियों को मिलते ही सभी कर्मी दौड़े दौड़े सदर अस्पताल पहुंचे और साथी के शव को देखते ही फफक पड़े। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के छवहीं गांव के समीप एनएच 27 पर अनियंत्रित ट्रक ने ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार दो बैंक कर्मियों को कुचल दिया। इससे दोनों बैंक कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों बैंक कर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में ही एक कर्मी को मृत घोषित कर दिया। घायल दूसरे कर्मी का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ड्यूटी करते हैं दोनों
बताया जाता है कि पटना जिले के बेऊर निवासी टिंकू कुमार और उनके साथी गोपालगंज जिले के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ड्यूटी करते हैं। प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। वह माझा थाना क्षेत्र के छवहीं गांव के समीप ही पहुंचे थे कि अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।
स्टेट बैंक के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे
पटना जिले के बेऊर निवासी टिंकू कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उनके साथी का इलाज चल रहा है। बैंक कर्मी के मौत की खबर स्टेट बैंक के कर्मचारियों को मिलते ही सभी कर्मी दौड़े दौड़े सदर अस्पताल पहुंचे और अपने साथी का शव देख कर रोने लगे।