फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar topper scam: BSEB cahirman lalkeshwar singh risgned

बिहार टॉपर घोटालाः परीक्षा समिति के अध्यक्ष और सचिव का इस्तीफा

Wed, 08 Jun 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
Bihar topper scam: BSEB cahirman lalkeshwar singh risgned

बिहार के टॉपर घोटाले में रोज एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं तो एसआईटी भी ताबड़तोड़ दबिश देने में लगी हुई है। मामले में अभी तक दो टॉपर्स सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तो नोटिस मिलने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने भी इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। वहीं घोटाले का खुलासा होते ही जांच के केंद्र में आया विशुन राय कालेज का संचालक बच्चा राय भी फरार हो गया। 

विज्ञापन


मामले में गठित की गई एसआईटी ने मंगलवार रात हाजीपुर के विशुन राय कालेज में छापा मारा। हालांकि कालेज का संचालक बच्चा राय तो पुलिस के हाथ नहीं चढ़ सका, लेकिन वहां से काफी साक्ष्य बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने दो साल पहले टॉप करने वाली उसकी बेटी और इसी कालेज की छात्रा शालिनी राय का नाम भी एफआईआर में शामिल कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि टॉपर बनाने का बड़ा खेल इसी कालेज के द्वारा चलता था, जिसमें बोर्ड के अधिकारी भी शामिल रहते थे। पुलिस ने बच्चा राय के अलावा कालेज की प्रधानाचार्य का नाम भी एफआईआर में शामिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुआ टॉप कराने वाला बच्चा राय

Bihar topper scam: BSEB cahirman lalkeshwar singh risgned

वहीं एक अन्य घटनाक्रम में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के लालकेश्वर ‌सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि उन्हें बर्खास्त किया गया है। एक दिन पहले ही पुलिस ने बोर्ड के ऑफिस में भी छापामारी की थी इस दौरान पुलिस ने लालकेश्वर सिंह के ऑफिस की भी तलाशी ली थी। उनका लैपटॉप और कुछ अन्य चीजें भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए थे। 

इसके अलावा समिति के सचिव हरिहर नाथ झा ने भी अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया। माना जा रहा है पुलिस दोनों अधिकारियों को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। लालकेश्वर उस परीक्षा समिति के अध्यक्ष थे जिस पर बिहार में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी थी। बुधवार दोपहर पुलिस ने लालकेश्वर के घर पर भी छापा मारा। लालेकश्वर को नीतीश का काफी नजदीकी बताया जा रहा है। वह सीएम के गृह जिले नालंदा के ही रहने वाले हैं और उनकी पत्नी जेडीयू से विधायक भी रही हैं। 

इसके अलावा राजेन्द्र नगर विद्यालय के केंद्र अधीक्षक विश्वेश्वर यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं वैशाली के जीए कालेज की केंद्र अधीक्षक शैल कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया। असल में इसी विद्यालय को विशुन देव राय कालेज का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। टॉपर आए छात्रों ने यहीं से परीक्षा दी थी। सूचना ये भी है कि पुलिस ने आर्ट की टॉपर रही रूबी राय के गांव भी गई थी, हालांकि वो वहां नहीं मिली। उसकी मां ने ये तो बताया कि विवाद होने के बाद से ही उसकी बेटी बीमार हो गई है, लेकिन ये नहीं बताया कि वह कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed