{"_id":"6416a3e0646315314b0d9c13","slug":"bihar-three-months-pregnant-murdered-for-dowry-in-laws-absconding-leaving-the-dead-body-in-the-courtyard-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : तीन महीने की गर्भवती को मारकर लाश आंगन में छोड़ ससुराल वाले फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : तीन महीने की गर्भवती को मारकर लाश आंगन में छोड़ ससुराल वाले फरार
Sun, 19 Mar 2023 11:25 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:25 AM IST
सार
आरा में दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने मिलकर एक गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी है।.घटना के बाद सभी लोग शव को घर में छोड़ फरार हो गए। मामला आयर थाना क्षेत्र के बड़घरा गांव की है। मृतका लल्लू यादव की पत्नी (20) रमौती देवी है।
विज्ञापन
तीन महीने की गर्भवती को मारकर लाश आंगन में छोड़ ससुराल वाले फरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरा में दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने मिलकर एक गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी है।.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति और ससुराल के लोग शव को घर में छोड़ मौके से फरार भी हो गए। मामला आयर थाना क्षेत्र के बड़घरा गांव की है। मृतका बड़घरा गांव निवासी लल्लू यादव की पत्नी (20) रमौती देवी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने लिए आरा सदर लाया । पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी
परिजनों का कहना है कि चांदी थाना क्षेत्र के रामडीहल टोला निवासी शिव शंकर यादव अपनी बेटी रमावती की शादी आयर थाना क्षेत्र के बड़घरा निवासी लल्लू यादव से किए थे । शादी दो वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज से खूब धूमधाम से की गई थी। शादी के वक्त जो भी डिमांड था उसको मायके वालो के द्वारा पूरा किया गया था लेकिन अब कुछ दिन पूर्व से लल्लू यादव और मृतका की सास पैसे का डिमांड करने लगे थे जिसको मृतका के पिता और भाई ने देने से इंकार कर दिया। डिमांड पूरी नहीं होने पर पति लल्लू यादव और उसकी मां ने मिलकर तीन महीने की गर्भवती रामवती देवी की गला दबा कर हत्या कर दिए और शव को घर में ही छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पड़ोसी से मिली थी मौत की सूचना
घटना के संबंध में मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि कल रात बहन के ससुराल के पडोस से किसी व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दिया था कि रामावती की हत्या हो गई है । घटना की सूचना मिलने पर जब हमलोग उसके ससुराल पहुंचे, तो देखे की आंगन में मेरी बहन का शव पड़ा है और घर मे कोई नही है । पास में मेरे बहनोई के भाइयों का घर था उनलोगों के भी घर गए लेकिन वहां भी कोई नही था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
परिजनों ने घटना की सूचना आयर थाना को दिया । सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया । फिलहाल पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज कर हत्या के आरोपी पति और उसके सास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।