{"_id":"66d3093cd116ca740b040e66","slug":"bihar-three-ieds-recovered-from-gaya-forest-naxalites-had-hatched-a-big-conspiracy-against-security-forces-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: इस जंगल से 10 किलो का तीन प्रेशर IED बरामद, सुरक्षा बलों के खिलाफ नक्सलियों ने रची थी बड़ी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: इस जंगल से 10 किलो का तीन प्रेशर IED बरामद, सुरक्षा बलों के खिलाफ नक्सलियों ने रची थी बड़ी साजिश
Sat, 31 Aug 2024 05:44 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:44 PM IST
सार
गया और औरंगाबाद सीमा पर स्थित डुमरिया के लंगूराही एवं पंचरूखिया के जंगल से सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर IED को बरामद किया गया है। समय रहते सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मंसूबे पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
IED बरामद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। दरअसल शनिवार को सुरक्षाबल नक्सल इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने गया जिले के पचरूखिया के जंगलों से तीन प्रेसर IED बम बरामद किया है। IED बम बरामद होने के बाद सुरक्षाबलों के साथ-साथ बिहार पुलिस पूरे इलाके में सर्च आपरेशन को तेज कर दी है।
विज्ञापन
प्रेशर IED जंगलों के रास्ते में प्लांट किया था
मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाका गया-औरंगाबाद डुमरिया के सीमा पर स्थित पंचरूखिया के जंगल से सुरक्षाबलों ने दस केजी का तीन शक्तिशाली प्रेशर IED बरामद किया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलो के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर IED जंगलों के रास्ते में प्लांट किया था। हालांकि समय रहते सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मंसूबे पर पानी फेर दिया। विगत कुछ दिन पहले भी पचरुखिया के जंगलों से सुरक्षाबलों ने 12 प्रेशर IED को बरामद किया था। इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा उक्त इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रहे है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार गया व औरंगाबाद जिले के सीमा पर सुरक्षाबलों के जवानों और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाकर किया है। उक्त अभियान में 205 कोबरा बटालियन के जवान और अधिकारी शामिल थे। वहीं संयुक्त कार्रवाई के दौरान नक्सल विरोधी अभियान के तहत शनिवार को लंगूराही एवं पंचरूखिया जंगलों से सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर IED को बरामद कर डिफ्यूज करने की प्रक्रिया में है। वहीं इस संबंध में 205 कोबरा के एक अधिकारी ने बताया कि गया व औरंगाबाद सीमा पर स्थित डुमरिया के लंगूराही एवं पंचरूखिया के जंगल से सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर IED को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
गया व औरंगाबाद सीमा पर स्थित डुमरिया के लंगूराही एवं पंचरूखिया के जंगल से सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर IED को बरामद किया गया है। समय रहते सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मंसूबे पर पानी फेर दिया।