फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tej Pratap Yadav's warning to the supporters of Bageshwar Dham Maharaj, whose government is in Bihar

Bihar : मत भूलिये बिहार में किसकी सरकार है- तेजप्रताप यादव ने अब बागेश्वर धाम के बाबा को दे डाली सीधी चेतावनी

Wed, 03 May 2023 03:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 03 May 2023 03:44 PM IST
सार

Dhirendra Shastri : हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब है भाई-भाई। सवर्ण सेना के विरोध पर कहा कि जो भी सेना तैयार करना है कर लें। हमलोगों का भी सेना तैयार है। शायद वह भूल रहे हैं कि बिहार में किसकी सरकार है।

विज्ञापन
Bihar: Tej Pratap Yadav's warning to the supporters of Bageshwar Dham Maharaj, whose government is in Bihar
तेज प्रताप यादव - फोटो : फेसबुक/तेज प्रताप यादव

विस्तार

वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष में उतरे भाजपा और सवर्ण सेना को चेतावनी दी है। भाजपा पर पलटवार करते हुए कि वह हमारा ताकत भी देख लेंगे। सवर्ण सेना के विरोध पर कहा कि जो भी सेना तैयार करना है कर लें। हमलोगों का भी सेना तैयार है। शायद वह भूल रहे हैं कि बिहार में किसकी सरकार है। यह बातें तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास पर कही। दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा नेता ने बयान दिया था कि अगर बागेश्वर धाम महाराज पटना नहीं आएंग तो क्या मक्का-मदीना जाएंगे। इतना ही नहीं सवर्ण सेना भी तेज प्रताप यादव के विरोध में उतर गई। सवर्ण सेना के अध्यक्ष भागवत शर्मा ने कहा कि, राजद के लोग ईसाई धर्म को मानने वाले लोग है। हमलोग बाबा बागेश्वर धाम का विरोध करने वाले का जोरदार विरोध करेंगे।

विज्ञापन


हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब है भाई-भाई
इसके बयान के बाद ही तेज प्रताप यादव ने पलटवार किया और कहा कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब है भाई-भाई। भूलिये मत बिहार में किसकी सरकार है। इसी मामले को लेकर तेज प्रताप यादव ने भाजपा और सवर्ण सेना पर निशाना साधा। इधर, तेज प्रताप यादव का DSS भी अब छह साल बाद फिर से एक्टिव हो गया है। 
विज्ञापन


गंदा काम करने आएंगे तो बिहार इजाजत नहीं देगा
इधर, बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने भी कहा कि अगर बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री कोई गंदा काम करने आएंगे तो बिहार इजाजत नहीं देगा। अगर वह ऐसा करते हैं तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। आगे उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बिहार सरकार को चुनौती देने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह क्या कहते हैं इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री अगर नफरत पैदा करने की कोशिश करेंगे तो जिस तरह आडवाणी जेल गए थे, उसी तरह धीरेंद्र शास्त्री भी जेल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed