{"_id":"629c4e1ac0b09412af243552","slug":"bihar-suicide-news-five-family-member-hanged-together-in-samastipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिल दहला देने वाली घटना, पूरे परिवार ने एक साथ लगाई फांसी, रातभर फंदे से झूलते रहे शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिल दहला देने वाली घटना, पूरे परिवार ने एक साथ लगाई फांसी, रातभर फंदे से झूलते रहे शव
Mon, 06 Jun 2022 03:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Jun 2022 03:00 PM IST
सार
मनोज झा की आर्थिक स्थिति खराब थी। उन्होंने कई लोगों से कर्ज भी लिया था। अब लोग उन पर पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे, जिसके चलते सभी सदस्यों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह घर से पांचो के शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। कई लोगों का कर्ज भी परिवार पर था, जिसके चलते सभी सदस्यों ने शनिवार देर रात फांसी लगा ली।
जानकारी के मुताबिक, घटना विद्यापतिनगर के मऊ गांव की है। बताया जा रहा है कि मनोज झा अपने परिवार के साथ रहते थे। ऑटो चलाकर जैसे-तैसे वे परिवार का पेट पाल रहे थे। खराब आर्थिक स्थिति के कारण उन्होंने कई लोगों से कर्ज भी लिया था। अब लोग उन पर पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे, जिसके चलते सभी सदस्यों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पड़ोसियों को हुआ शक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात मनोज झा के परिवार को सभी ने देखा था, लेकिन रविवार सुबह काफी देर होने के बाद भी कोई घर से बाहर नहीं आया। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद वे सभी घर की ओर गए। वहां पांचों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पिता ने भी लगाई थी फांसी
कहा जा रहा है कि मनोज झा के पिता भी पहले फांसी लगाकर जान दे चुके हैं। उन्होंने भी आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की थी। उन्होंने बड़ी बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था, जिसे वे लौटाने में सक्षम नहीं थे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
नीतीश ने कहा- दुर्भाग्यपूर्ण घटना
समस्तीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पूरा प्रशासन इस मामले की छानबीन में लगा हुआ है, मैं खुद व्यक्तिगत तौर पर मामले की निगरानी कर रहा हूं। हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि पांचों लोगों की आत्महत्या के पीछे क्या कारण था।