{"_id":"6452a3ffa1ce2f474c07415a","slug":"bihar-stampede-in-pawan-singh-s-program-in-bhojpur-police-lathi-charged-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भोजपुर में पवन सिंह के कार्यक्रम में मची भगदड़, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भोजपुर में पवन सिंह के कार्यक्रम में मची भगदड़, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
Wed, 03 May 2023 11:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 03 May 2023 11:42 PM IST
सार
आरा में बुधवार को उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब पवन सिंह को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान अनियंत्रित भीड़ की वजह से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। मजबूरन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी।
विज्ञापन
अनियंत्रित भीड़ पर लाठी भांजती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरा में बुधवार को उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब पवन सिंह को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान अनियंत्रित भीड़ की वजह से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। मजबूरन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी।
6 दिवसीय विशाल धर्म सम्मेलन और लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन था कार्यक्रम
मामला गड़हनी प्रखंड स्थित लभुआनी गांव में 28 अप्रैल से आयोजित 6 दिवसीय विशाल धर्म सम्मेलन और लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन के अवसर पर भोजपुरी के स्टार पवन सिंह कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे।.इस दौरान कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ और मंच से खचाखच भीड़ के बीच पवन सिंह ने अपनी गायकी से लोगों का मन भी मोहा। इस कार्यक्रम में पवन सिंह को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग जुटे थे।
हेलीपैड पर जाने के क्रम में भीड़ हुई बेकाबू
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुनः वापस जाने के लिए पवन सिंह हेलीपैड की ओर जब जाने लगे,.तभी अचानक भीड़ पवन सिंह को देखने के लिए बेकाबू हो गई पास जाने की होड़ में वहां भगदड़ मच गया।.भगदड़ मचते ही उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ संभालने की बहुत कोशिश की लेकिन जब स्थिति अनियंत्रित होने लगी तब पुलिस ने लाठी बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की-फुल्की छोटे भी लगी। हलांकि भगदड़ और लाठीचार्ज को लेकर न तो आयोजक कुछ बोल्र रहे हैं और न ही पुलिसकर्मी ही कुछ बोलने को तैयार हैं। बस तस्वीरें गवाह हैं।