फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar samastipur police encounter with liquor smugglers havildar dead many policemen injured

बिहार: शराब तस्करों की गोलीबारी में हवलदार की मौत, थाना अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Tue, 28 Nov 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Bihar samastipur police encounter with liquor smugglers havildar dead many policemen injured
प्रतीकात्मक चित्र
बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में शराब तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई और थाना प्रमुख घायल हो गए। पुलिस कप्तान के पहुंचने के पहले शराब तस्कर वहां से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने उनकी धड़पकड़ के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार बोले- शराबबंदी से अपराधों में आई कमी, छुपकर बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पुलिस को खबर मिली थी कि सरायरंजन थाना क्षेत्र के इन्द्रवारा केवल में शराब की बड़ी खेप पहुंचे वाली है। इस पर सरायरंजन थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ देर रात छापा मारने पहुंचे। पुलिस को मौके पर देख शराब तस्कर गोलीबारी करने लगे। पुलिस और तस्करों के बीच करीब 50 राउंड गोलियां चली। फायरिंग में पुलिस हवलदार अनिल कुमार की मौत हो गई और थाना प्रभारी मनोज सिंह घायल हो गए। मुठभेड़ में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ की खबर मिलने पर पुलिस कप्तान दीपक रंजन दलबल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। शराब तस्करों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर रखी है। बावजूद इसके शराब तस्करों ने राज्य के कई शहरों में शराब आपूर्ति करने के कई तरीके ढूंढ निकाल हैं और राजधानी तक में शराब की होम सप्लाई की कई खबरें आई हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कहते रहे हैं कि राज्य में शराबबंदी लागू करने के निर्णय से वे पीछे नहीं हटेंगे इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed