{"_id":"5a1ae57f4f1c1ba7678bde89","slug":"nitish-kumar-said-from-ban-on-alcohol-crime-rate-is-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार बोले- शराबबंदी से अपराधों में आई कमी, छुपकर बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार बोले- शराबबंदी से अपराधों में आई कमी, छुपकर बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि शराब पर बैन लगाने से समाज में सकारात्मक बदलाव आये हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी जो लोग शराबबंदी से जुड़े कानून तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: बिहार: अब 600 करोड़ रुपये का धान घोटाला, चारा घोटाले की तर्ज पर फर्जी बिलों से हुआ खेल
विज्ञापन
नीतीश ने कहा कि शराबबंदी की वजह से घरेलू हिंसा और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं और हिंसा समेत कई अपराधों में कमी आयी है। पहले मानसिक हिंसा का प्रतिशत 79 था जो अब मात्र 11 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने ये बातें नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर कहीं।
विज्ञापन
नीतीश ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग कहते थे कि शराबबंदी का फैसला फेल हो जायेगा और इसे वापस लेना चाहिए, लेकिन ऐसे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि कानून को केवल इसलिए नहीं रोका जा सकता क्योंकि इससे अपराध नहीं रुकेगा।
कुछ जगह नियमों के उल्लंघन का यह मतलब नहीं है कि कानूनी एजेंसी अपना काम ठीक से नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के मसले पर भेदभाव नहीं किया गया। हमने सरकारी अधिकारियों और पुलिस को भी कोई छूट नहीं दी है।
पढ़ें: बांदीपुरा एनकाउंटर: शहीद निराला के परिवार को CM नीतीश ने दी 11 लाख की सहायता राशि
अगर केवल पुलिस विभाग की बात की जाए तो 242 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, 29 लोगों को डिसमिस किया गया और 80 लोगों को जेल भेजा गया। नीतीश ने कहा कि उन्होंने निषेध करने के लिए एक स्पेशल पोस्ट(इंस्पेक्टर जनरल) बनाई।