फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar road raze: Police arrested Gaya MLC's son Rocky Yadav

बिहार: छात्र आदित्य की हत्या का आरोपी जेडीयू विधायक का बेटा गिरफ्तार

Tue, 10 May 2016 07:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 07:57 AM IST
विज्ञापन
Bihar road raze: Police arrested Gaya MLC's son Rocky Yadav
आदित्य सचदेव - फोटो : PTI
बिहार के गया में रोडरेज के बाद हुई हत्या के आरोप में एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। रॉकी पर 19 साल के छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन


आदित्य की हत्या के बाद से ही रॉकी फरार चल रहा था जिसकी तलाश में बिहार पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी। गया के एसएसपी गरिमा मलिक के अनुसार रॉकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी कब और कहां से हुई इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकी को उसके पिता के एक अन्य घर से ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में खुद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा था कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार के गया में जदयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे ने अपनी गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। 11वीं के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या के बाद मनोरमा देवी और उनका बेटा रॉकी फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed