फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar receives major gift from Centre CM Samrat Chaudhary expresses gratitude to PM for tender Raxaul Airport

Bihar: केंद्र से बिहार को बड़ी सौगात; CM सम्राट चौधरी ने रक्सौल एयरपोर्ट के टेंडर पर जताया PM का आभार

Wed, 06 May 2026 12:57 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 06 May 2026 12:57 PM IST
सार

Bihar: बिहार के रक्सौल में एयरपोर्ट विकास परियोजना के तहत रनवे, एप्रन और अन्य एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे सीमावर्ती क्षेत्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

विज्ञापन
Bihar receives major gift from Centre CM Samrat Chaudhary expresses gratitude to PM for tender Raxaul Airport
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। रक्सौल हवाई अड्डे के नवनिर्माण के लिए रनवे, एप्रन, टैक्सीवे सहित एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास हेतु इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तर बिहार के विकास को नई गति देगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
पूर्वी चंपारण जिले में नेपाल सीमा के पास स्थित रक्सौल में बनने वाला यह एयरपोर्ट लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रहा है। फिलहाल इस इलाके के लोगों को हवाई यात्रा के लिए पटना या दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता है। एयरपोर्ट बनने के बाद पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लोगों को सीधी राहत मिलेगी।

ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत होगा विकास
यह परियोजना एक ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत विकसित की जा रही है, जिसमें शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित पुराने एयरस्ट्रिप को आधुनिक रूप दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए लगभग ₹207–208 करोड़ की लागत निर्धारित की है, जिसमें करीब 139 एकड़ अतिरिक्त जमीन के अधिग्रहण और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर खर्च किया जाएगा।

रनवे विस्तार से बड़े विमानों की होगी आवाजाही
एयरपोर्ट के विकास में सबसे बड़ा बदलाव रनवे के विस्तार के रूप में देखा जाएगा। इसे बढ़ाकर लगभग 2360 मीटर किया जाएगा, जिससे Airbus A320 और Boeing 737 जैसे मध्यम आकार के विमान आसानी से उड़ान भर और उतर सकेंगे। इसके साथ ही आधुनिक टर्मिनल भवन, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार बनी काल; बारात से लौटते वक्त दिखा मौत का मंजर, छपरा में आर्केस्ट्रा गाड़ी पलटी, चार की मौत

भारत-नेपाल कनेक्टिविटी और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
रक्सौल एयरपोर्ट का निर्माण भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। यह क्षेत्र पहले से ही एक प्रमुख बॉर्डर ट्रेड हब के रूप में जाना जाता है, ऐसे में एयरपोर्ट बनने से व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कुल मिलाकर, रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना सिर्फ एक बुनियादी ढांचा विकास नहीं, बल्कि उत्तर बिहार के लिए आर्थिक और सामरिक दृष्टि से एक बड़ा परिवर्तन साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed