फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   while returning from wedding procession orchestra vehicle overturned in Chhapra Bihar killing four

Bihar: तेज रफ्तार बनी काल; बारात से लौटते वक्त दिखा मौत का मंजर, छपरा में आर्केस्ट्रा गाड़ी पलटी, चार की मौत

Wed, 06 May 2026 12:46 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 12:46 PM IST
सार

Bihar: बिहार के छपरा में आर्केस्ट्रा ग्रुप की गाड़ी पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
while returning from wedding procession orchestra vehicle overturned in Chhapra Bihar killing four
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह में बारातियों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद लौटते समय बिहार के छपरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के आर्केस्ट्रा ग्रुप की गाड़ी अचानक पलट गई, जिसमें नर्तकियों सहित कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

विज्ञापन

किस वजह से हुआ हादसा? 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा छपरा-रिविलगंज मुख्य मार्ग पर पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के समीप उस समय हुआ, जब छोटा ब्रह्मपुर इलाके में आई बारात से लौट रही आर्केस्ट्रा ग्रुप की गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय भगवान बाजार थाने की पुलिस, एसडीपीओ और वरीय पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार में थी और संतुलन बिगड़ने के बाद हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की हुई पहचान
हादसे में मृतकों की पहचान कमलेश ग्वाल के पुत्र अवधेश ग्वाल, सुनील यादव की पत्नी सोनी देवी, जगदीश राम के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा मनोज कुमार की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में दिलीप कुमार, शिवम कुमार, श्याम वीर, संगीता देवी, मनोज कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सरकारी एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों और मृतकों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि दो घायलों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। हालांकि अधिकांश घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और कई के शरीर में हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई है।



ये भी पढ़ें: बगहा में गैस किल्लत पर फूटा गुस्सा, उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर किया हंगामा

आईटीबीपी की मदद से शुरू हुआ राहत कार्य
हादसे के समय संयोगवश आईटीबीपी की एक प्लाटून भी उसी रास्ते से गुजर रही थी। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया, घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और मौके पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed