फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Purnia SP said- Pappu Yadav security is our responsibility; Lawrence Bishnoi Gang, Crime News in Hindi

Bihar : पुलिस ने मान लिया लॉरेंस बिश्नोई पर बोलकर परेशान हैं पप्पू यादव, एसपी बोले- सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

Mon, 02 Dec 2024 09:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Dec 2024 09:08 AM IST
सार

Bihar Police : एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमलोगों की है। पूर्व में धमकी के मामलों की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की बात सामने नहीं आई थी।

विज्ञापन
Bihar: Purnia SP said- Pappu Yadav security is our responsibility; Lawrence Bishnoi Gang, Crime News in Hindi
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर टिप्पणी करना सिर का दर्द बन गया है। इसके बाद से ही जान से मारने की धमकी देने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सांसद ने जब से लॉरेंस बिश्नोई पर टिप्पणी की, तब से ही धमकी मिल रही है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि सांसद को धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से ही मिल रही है।

विज्ञापन

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमलोगों की है। पूर्व में धमकी के कई मामले सामने आये हैं। इसकी जांच पड़ताल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की बात सामने नहीं आई है। कई जगहों से सांसद को धमकी दी जा रही है। धमकी में जिन नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा था, इसमें जो विदेश गये हैं, वहां के नंबरों का इस्तेमाल भारत से ही हो रहा है। हम लोग हर थ्रेट को मानकर चल रहे हैं कि सही रेट है। उसी हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पर्याप्त बल की व्यवस्था कर दी गई है
एसपी ने कहा कि हर धमकी की जानकारी मिल रही है, इस पर काम चल रहा है। हाल ही में सांसद को धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार महेश पांडे से यह साबित नहीं हो सका कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित है। हो सकता है कि कोई निजी स्वास्थ्य के लिए फोन पर धमकी दे रहा था। लेकिन, यह नहीं कहा जा सकता है कि अब जो कॉल आ रहे हैं, उसका कोई कनेक्शन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा जिस प्रकार से स्टेटमेंट दिया गया था, उस कारण से हो रहा है। सांसद की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन में जान से मारने की धमकी मिली
बता दें कि शनिवार को 24 घंटे में जान से मार डालने की धमकी के बाद रविवार को भी निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पांच से छह दिन में जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बिहार टीम का सदस्य बताया है। इस बार उन्हें ये मैसेज पाकिस्तान से नहीं बल्कि राम बाबू राय नाम से भेजा गया है। 7480840395 व्हाट्सएप नंबर से धमकी देते हुए कहा गया है कि पप्पू यादव को पांच से छह दिन में खत्म का आर्डर मिला है, हम लोग उसे जल्द मारेंगे। हम पटना पहुंच चुके हैं। स्वयं को को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बिहार टीम का सदस्य बताते हुए यह युवक ऑडियो कॉल में कहता दिखाई दे रहा है कि 'पप्पू यादव से कहिए कि वो लॉरेंस भाई से माफी मांग ले। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो हम लोग उन्हें मारकर ही दम लेंगे। हम जिस मिशन पर आए हैं उसे किसी भी कीमत पर पूरा करेंगे। धमकी देने वाले ने 13 सेकंड का एक वीडियो भी भेजा है। पहले पप्पू यादव को पाकिस्तान से आये धमकी के ऑडियो कॉल में पांच करोड़ की मांग की जा चुकी है। ऑडियो कॉल में धमकी देने वाला यह कहा था कि गोल्डी भाई ने कहा है कि पांच करोड़ मांगो, देता है तो ठीक, नहीं तो मार दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed