फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar politics bjp ex mla rameshwar chaurasia in rjd tejashwi yadav shared photo with bjp leader in vaishali

Bihar News Hindi : भाजपा से लोजपा जाकर लौटे रामेश्वर राजद में जाएंगे! तेजस्वी ने लगाई ऐसी तस्वीर

Sun, 23 Apr 2023 06:52 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 23 Apr 2023 06:52 PM IST
सार

Tejashwi Yadav shared : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर डालकर क्या जताने या बताने की कोशिश की है, यह कुछ दिन में पता चल जाएगा। रामेश्वर चौरसिया उनके साथ इस मुद्रा में नजर आ रहे हैं, जबकि तीखे तेवर में मिलते रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar politics bjp ex mla rameshwar chaurasia in rjd tejashwi yadav shared photo with bjp leader in vaishali
वैशाली में चौरसिया समाज के कार्यक्रम की यह तस्वीर तेजस्वी यादव ने शेयर की। सामने हैं रामेश्वर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय तक रहे रामेश्वर चौरसिया क्या फिर पाला बदलने वाले हैं? अगर नहीं तो राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनके साथ विशेष रूप से तस्वीर क्यों लगाई? रामेश्वर चौरसिया ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय टिकट नहीं मिलने से नाराजगी दिखाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी का दामन थाम लिया था। लोजपा के टिकट पर हार के बाद करीब एक साल पहले भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उनकी घर वापसी कराई थी। 

विज्ञापन


पिछले चुनाव में सबसे ज्यादा चौरसिया को टिकट दिया
वैशाली में चौरसिया महासम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि "राजद को एम और वाई, यानी मुसलमान और यादव की पार्टी कहने वाले लोग गलत हैं। दु्ष्प्रचार करते हैं। यह ए टू जेड की पार्टी है। विगत चुनाव में ए टू जेड की पार्टी राजद ने सबसे अधिक संख्या में चौरसिया समाज को टिकट दिया था। हम इन्हें उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए कटिबद्ध हैं। यह समाज सभी वर्गों के साथ स्नेह और समरस भाव से चलने वाला है। अन्य पिछड़ा वर्ग में अच्छी-खासी संख्या में होते हुए भी यह समाज शिक्षा और राजनैतिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। आप दो कदम बढ़ेंगे तो हम चार कदम बढ़ेंगे।”
विज्ञापन


चौरसिया समाज की बात की, रामेश्वर के साथ तस्वीर
तेजस्वी ने कहा कि इस तरह के सामाजिक आयोजन से समाज में एक जागरुकता आती है। हमारी सरकार ने इस समाज की मांग पर पान की उन्नत किस्म की खेती के लिए 40 करोड़ की लागत से एक रिसर्च और सेंटर फॉर एक्सिलेंस स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इन बातों के साथ कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली। कुछ घंटे बाद तेजस्वी ने रामेश्वर चौरसिया के साथ अलग एक तस्वीर शेयर की, जिसके कारण चर्चा गरम है। रामेश्वर भाजपा के पुराने नेता रहे हैं, लेकिन पिछले चुनाव में जब भारी संख्या में भाजपा के नेता बगावत कर लोजपा के टिकट से खड़े हुए थे तो उसमें इनका भी नाम था। जदयू के सामने खड़े होने के कारण भाजपा ने इन्हें भी छह साल के लिए निष्कासित किया था, लेकिन फिर 16 महीने बाद घर वापसी भी करा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed