फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police issued alert in all districts and railway stations after two terrorists arrested in UP

बिहार: यूपी में दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर जारी किया अलर्ट

Mon, 12 Jul 2021 12:38 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 12 Jul 2021 12:38 AM IST
सार

  • दोनों आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। बिहार राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया है। सभी संवेदनशील और राज्य सीमा क्षेत्र के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही बिहार पुलिस और सीआईडी की विशेष शाखा को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
Bihar police issued alert in all districts and railway stations after two terrorists arrested in UP
बिहार पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अल-कायदा के दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी होने के बाद बिहार राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया है। बिहार पुलिस की विशेष शाखा और सीआईडी ने बताया कि सभी संवेदनशील और राज्य सीमा क्षेत्र के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राजधानी लखनऊ के काकोरी से पुलिस ने अलकायदा के दो आतंकियों गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल पूरी घटना की जांच के लिए लखनऊ रवाना होने वाली है। इस घटना के बाद बिहार के कई जिलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो आतंकियों के गिरफ्तार होने के बाद बिहार राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया है। सभी संवेदनशील और राज्य सीमा क्षेत्र के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।  बिहार पुलिस और सीआईडी की विशेष शाखा को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।



बता दें कि गिरफ्तार आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस की एक टीम अगले दो दिन में लखनऊ जाएगी। गौरतलब है कि बिहार में भी दरभंगा के रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की घटना भी हुई थी। जिसमे चार आतंकवादी को पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed