फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police arrested the woman who made the deal to murder her husband and criminals who attacked in jamui

Bihar News : पति को मरवाने के लिए दी थी सुपारी, मगर एक गलती से पकड़ी गई; प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

Sat, 28 Oct 2023 03:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 28 Oct 2023 03:41 AM IST
सार

Bihar Police : शादी के बाद भी ई -रिक्शा चालक की पत्नी अपने Boy Friend को छोड़ना नहीं चाहती थी। इसलिए उसने अपने पति की हत्या कराने के लिए 1 लाख 45 हजार रुपये में रच डाली साजिश। अब सभी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन
Bihar Police arrested the woman who made the deal to murder her husband and criminals who attacked in jamui
रुपये के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में मंगलवार को अपराधी एक ई-रिक्शा चालक को तीन गोली मारकर फरार हो गये। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान महिला सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने दी। घटना सिकंदरा के जाजल मोड़ के पास की है।
विज्ञापन


पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश 
घटना के संबंध में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि सिकंदरा निवासी राजा कुमार ई-रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी शादी से पहले ही मरकट्टा निवासी अमित के साथ प्रेम करती थी। शादी के बाद भी लक्ष्मी अमित को भूल नहीं पा रही थी। इसलिए अब वह अपने पति राजा को रास्ते से हटाने का मन बना ली।
विज्ञापन


24 अक्टूबर की देर शाम मार दी गोली 
राजा की पत्नी ने अपने प्रेमी अमित के साथ मिलकर सुपारी किलर अभयपुर निवासी छोटू कुमार उर्फ नामदेव ठाकुर, सोनू कुमार और विष्णु कुशवाहा को 1 लाख 45 हजार रुपए की सुपारी दी। योजना के मुताबिक 24 अक्टूबर की देर शाम सिकंदरा निवासी राजा कुमार ई-रिक्शा से कुछ लोगों को लेकर सिकंदरा थाना क्षेत्र के जाजल मोड़ की तरफ गया था। तभी उसे सुपारी किलर छोटू कुमार उर्फ नामदेव ठाकुर, सोनू कुमार तथा विष्णु कुशवाहा ने एक-एक कर तीन गोली मारी और फरार हो गये। आननफानन में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन स्थिति गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज पटना में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
घटना के बाद पुलिस ने घायल राजा की पत्नी लक्ष्मी देवी और उसके प्रेमी अमित के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया। इस आधार पर पूरी घटना का उजागर करते हुए इलाजरत राजा की पत्नी लक्ष्मी देवी, प्रेमी अमित कुमार, सुपारी किलर छोटू, सोनू और विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 80 हजार रूपये, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किये हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed