फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Army angry over assault on JCO and his wife, SHO suspended after complaint to DGP: Nalanda News

Bihar News: जेसीओ और उनकी पत्नी के साथ बर्बरता पर सेना नाराज, डीजीपी से शिकायत की तब निलंबित हुए थानेदार

Sun, 13 Apr 2025 09:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 13 Apr 2025 09:11 AM IST
सार

Nalanda News: सूबेदार अजीत कुमार ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नालंदा पुलिस ने हमलोगों के साथ बर्बरता की। इतना ही नहीं महिलाओं और बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  

विज्ञापन
Bihar Police: Army angry over assault on JCO and his wife, SHO suspended after complaint to DGP: Nalanda News
सेना की नाराजगी पर बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से संज्ञान लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) अजीत कुमार और उनके परिवार के साथ बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा था। इतना ही नहीं जब सूबेदार अजीत कुमार ने विरोध किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बात जब सेना मुख्यालय पहुंचा तो अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। फौरन सेना के अधिकारियों ने बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की और उनसे कार्रवाई की अपील की। इसके बाद डीजीपी के आदेश पर तेल्हारा थाना के थानेदार को निलंबित कर दिया गया है। अब आईजी स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। डीजीपी ने सेना के अधिकारी को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


जानिए क्या है मामला 
नालंदा के तेल्हारा थाना क्षेत्र चांदपुर गांव में सूबेदार अजीत कुमार चैती छठ के अवसर पर छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उन्होंने बताया कि उनके भाई और सरपंच मंटू कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मंटू पर प्राथमिकी दर्ज की है। जब मंटू नहीं मिला तो तेल्हारा थाने की पुलिस ने नौ अप्रैल की रात को अजीत कुमार के घर छापेमारी की। पुलिस ने बिना वारंट और पूर्व सूचना के दीवार फांदकर घर में घुसे। विरोध करने पर घर मौजूद लोगों को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं मुझे, मेरी पत्नी, भाभी, भतीजी, बहन को घर से खींचकर ले गए और सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं पुलिस के कार्य में बाधा का आरोप लगाकर मुझे और मेरे भतीजे पर केस कर दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसा कहा 
वहीं मारपीट में जख्मी हुए सेना के सूबेदार अजीत कुमार की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उनके शरीर पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि हमलोग दुष्कर्म केस के आरोपी को गिरफ्तार करने गए थे। लेकिन, अजीत कुमार और उसके सहयोगी छापेमारी करने पहुंची पुलिस दल के साथ उलझ गए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और बुधवार की सुबह नोटिस देकर जमानत पर रिहा कर दिया गया। इधर, सेना के अधिकारियों की नाराजगी के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया है। आईजी गरिमा मल्लिक खुद इस मामले की जांच कर रही हैं। 
CRPF जवान सदानंद सिंह पैतृक गांव में पंचतत्व में हुए विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed