फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : PM Narendra Modi can lay foundation stone of Patna Metro next month

बिहार : अगले महीने पटना मेट्रो की आधारशिला रख सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Wed, 06 Feb 2019 02:45 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 06 Feb 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bihar : PM Narendra Modi can lay foundation stone of Patna Metro next month
सांकेतिक तस्वीर

बिहार के शहरी विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने पटना मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रख सकते हैं। भाजपा नेता सुरेश शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 3 मार्च को एनडीए की रैली में आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पटना मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखे जाने को लेकर सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मेरे मन में यह विचार था जो मैंने सोमवार को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। वह भी सहमत थे। मैंने विभागीय प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद से आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कहा है ताकि इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद मंजूरी दे सके।’ सुरेश ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जब रैली को संबोधित करने के लिए अगले महीने यहां आएंगे तब पटना मेट्रो रेल की आधारशिला रखेंगे।’ पटना मेट्रो के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को राज्य मंत्रिपरिषद ने पिछले साल अक्तूबर में मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed