फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Pickup van full of passengers overturned in Nawada, 2 women dead, 7 serious

Bihar : नवादा में यात्रियों से भरी पिकअप वैन पलटी, 2 महिला की मौत, 7 गंभीर; रजरप्पा मंदिर से आ रहे थे सभी

Sat, 22 Apr 2023 02:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Apr 2023 02:21 PM IST
सार

नवादा में शनिवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर है। घटना के रजौली थाना की करीगांव मोड़ के पास की है।

विज्ञापन
Bihar: Pickup van full of passengers overturned in Nawada, 2 women dead, 7 serious
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में शनिवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर है। घटना के रजौली थाना की करीगांव मोड़ के पास की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन


रजरप्पा मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे सभी 
SDPO पंकज कुमार थाना प्रभारी दरबारी चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर सभी घायलों का इलाज करवा रहे हैं। बताया जाता है कि सभी परिवार एक गाड़ी में बैठे थे। रजरप्पा मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे। सभी लोग बिहारशरीफ के नूरसराय गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

 

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई
मरने वाली महिलाएं बिहारशरीफ के नूरसराय रूप में की गई। एक महिला की पहचान प्रतिमा देवी के रूप में हुई। 7 लोग गंभीर रूप से घायल है और कोई लोग अपना नाम नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि रजरप्पा मंदिर से दोनों महिलाएं लौट रही थी, इसी दौरान उनकी गाड़ी पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर मौत पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed