फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Owaisi and pappu yadav will fight with bjp-rjd-jdu on fifth phase

बिहारः पांचवे चरण में मोदी-लालू के अलावा इनका भी होगा इम्तिहान

Wed, 04 Nov 2015 02:03 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Owaisi and pappu yadav will fight with bjp-rjd-jdu on fifth phase

बिहार में विधानसभा चुनाव के शुरूआती चार चरणों में असली टक्कर लालू नीतीश के महागठबंधन और भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के बीच ही रही है लेकिन पांचवे चरण में मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ है।

विज्ञापन


यहां एनडीए और महागठबंधन के अलावा मुकाबले में कुछ और भी बड़े खिलाड़ी ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। बिहार के इस सीमांचल इलाके में इन दलों के प्रदर्शन पर बिहार ही नहीं देश वासियों की निगाहें भी टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


इनमें सबसे खास तो ओवैसी की एआईएमआईएम और पप्पू यादव के जन अधिकार मोर्चा हैं। सीमांचल के मुस्लिम बहुल इलाकों में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे एमआईएम सुप्रीमो ओवैसी ने छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सीटों पर लड़ रहे हैं ओवैसी के उम्‍मीदवार

Bihar: Owaisi and pappu yadav will fight with bjp-rjd-jdu on fifth phase

जिसमें रानीगंज सीट से अमित पासवान, किशनगंज से तसीरूद्दीन, कोचायधामन से अख्तारूल इमान, अमौर से नवाजिश आलम, वायसी विधानसभा सीट से गुलाम सरवर और बलरामपुर से मो आदिल ओवैसी की पार्टी के दम पर ताल ठोंक रहे हैं।

चुनाव से पहले सीमांचल की दो दर्जन सीटों पर लड़ने की घोषणा करने वाले ओवैसी ने ऐन टाइम पर छह सीटों पर ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया। ऐसे में अगर ओवैसी इन छह सीटों पर भी अपना वजूद न दिखा सके तो आने वाले समय में यूपी कूच करने की उनकी बहूप्रति‌शिक्षित योजना खटाई में पड़ सकती है।

वहीं कभी मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव के लिए भी पांचवा चरण बहुत अहम है। पांचवे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है उनमें कोसी क्षेत्र भी है। भी बाहुबली के तौर पर पहचान बनाने वाले पप्पू यादव ने कोसी को ही अपनी कर्मभूमि बनाया।

कोसी क्षेत्र में पप्पू यादव के सामने मुश्किल चुनौती

Bihar: Owaisi and pappu yadav will fight with bjp-rjd-jdu on fifth phase

हालांकि फिलहाल वह मधेपुरा से सांसद हैं लेकिन कोसी में उनकी मजबूत पकड़ है। बिहार में पप्पू यादव ही अकेले ऐसे नेता हैं जो लालू यादव के बाद यादव वोटों पर दावेदारी कर सकते हैं।

लालू की तरह पप्पू यादव की भी यादव वोटों पर मजबूत पकड़ है। लालू यादव से अलग होने के बाद उन्होंने अपना वजूद और बढ़ा लिया है। कोसी के सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया आदि जिले पप्पू यादव की मजबूत पकड़ वाले हैं।

पप्पू यादव के सामने बड़ी समस्या ये भी है जिस हनक के साथ उन्होंने लालू यादव का साथ छोड़ा था उसे बरकरार रखने के लिए उन्हें इन जिलों में प्रभाव भी दिखाना होगा। अगर वह अपने उम्‍मीदवारों को जीत दिलाने में सफल नहीं होते हैं तो उनका राजनीतिक वर्चस्व और वजूद भी खतरे में पड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed