फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: next year board will conduct interview of topper before release merrit list

बिहारः मेरिट लिस्ट से पहले अब बोर्ड के टॉपरों को देना होगा इंटरव्यू

Fri, 03 Jun 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
bihar: next year board will conduct interview of topper before release merrit list

बिहार में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही है, मामले में फजीहत झेल रही बिहार सरकार ने अब इसमें सख्ती की तैयारी कर ली है। बारहवीं के टॉपरों का इंटरव्यू मीडिया में सामने आने के बाद डेमेज कंट्रोल में लगी सरकार ने पहले 14 टॉपरों का रिजल्ट रोका और अब अगले साल के लिए भी अभी से तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


सरकार ने गुरुवार को बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड को जारी निर्देशों में निर्देश दिए हैं कि अगले साल से टॉपर आने वाले छात्रों की मेरिट जारी करने से पहले निजी तौर पर उनका इंटरव्यू लेकर उनकी परीक्षा पुस्तिकाओं को चेक किया जाए। 
विज्ञापन


सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि अगले साल से मेरिट जारी करने से पहले टॉपर्स के बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर ली जाए, इसके बाद ही टॉप करने वाले छात्रों के नाम जारी किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल से नई व्यवस्‍था लागू करेगा बिहार बोर्ड

bihar: next year board will conduct interview of topper before release merrit list

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं हर साल विवादों में घिरती जा रही हैं। पिछले साल जहां परीक्षा केंद्रों में बच्चों को नकल कराने के लिए छज्जों से लटकते परिजनों की तस्वीरों ने देश दुनिया में सुर्खियां बटोरी थी वहीं इस साल 12वीं कक्षा के टॉपरों ने पूरी व्यवस्‍था पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। 

हालांकि शिक्षा विभाग ने दावा किया था कि इस बार परीक्षाएं पूरी तरह नकल विहीन कराई गई हैं जिसकी वजह से रिजल्ट 50 फीसदी से भी कम रह गया है। लेकिन विभाग और सरकार के तमाम दावों की पोल उस समय खुल गई जब बारहवीं में आर्ट स्ट्रीम से टॉप करने वाली रूबी राय अपने विषयों तक की जानकारी सहीं तरीके से नहीं दे पाई थी जबकि साइंस के टॉपर केमिस्ट्री के साधारण से सूत्र में उलझकर रह गए थे। 

मीडिया में दोनों टॉपरों का इंटरव्यू जारी होने के बाद बोर्ड ने आर्ट और साइंस के साथ ही कॉमर्स के कुल 14 टॉपरों का रिजल्ट रोकते हुए दोबारा उनकी परीक्षा करवाने के निर्देश दिए थे। 

शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया था कि टॉपरों ने जिस केंद्र पर परीक्षा दी है वहां की सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर चेक की जाएगी। बता दें कि आर्ट और साइंस में टॉप करने वाले दोनों छात्र-छात्रा वैशाली के विशुन राय कालेज में पढ़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed