{"_id":"67125247a6c2b309de0d5aaa","slug":"bihar-news-youth-dies-in-road-accident-in-patna-was-going-to-gym-bike-went-out-of-control-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क हादसे में बुझ गया घर का चिराग; जिम के लिए घर से निकला था युवक, ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क हादसे में बुझ गया घर का चिराग; जिम के लिए घर से निकला था युवक, ऐसे हुआ हादसा
Fri, 18 Oct 2024 05:49 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:49 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि युवक रौनक पटना के भूत नाथ रोड में जिम जाता था। प्रतिदिन की तरह आज भी जिम के लिए घर से निकला था। फतुहा से वापस लौटने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
पटना के फतुहा पटना फोरलेन पर नारायणा चौक के पास बाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। युवक की पहचान ट्रांसपोर्ट नगर पटना निवासी अशोक शर्मा के सत्रह वर्षीय पुत्र रौनक कुमार के रूप में हुई है। युवक घर से जिम के लिए प्रतिदिन की तरह घर से निकला था फतुहा किसलिए आया था, कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। लेकिन, फतुहा से लौटने के दौरान नारायणा चौक के पास बाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस युवक के शव थाना ले आई।
फतुहा से लौटने के दौरान हादसा
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रौनक माता-पिता का इकलौता संतान था। अब घर का चिराग बुझ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के एनएमसीएच के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि युवक रौनक पटना के भूत नाथ रोड में जिम जाता था। प्रतिदिन की तरह आज भी जिम के लिए घर से निकला था। फतुहा से वापस लौटने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची फतुहा थाना के गश्ती टीम ने युवक की लाश को घटना स्थल से उठाकर थाना ले आई।