फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth committed suicide case Purnia dispute wife husband finance worker snatched bike bihar police

Bihar News : दहेज की बाइक के साथ क्या हुआ ऐसा कि दूल्हे ने दे दी जान; दो साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी

Tue, 10 Dec 2024 05:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 10 Dec 2024 05:56 PM IST
सार

Dowry Death : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या या प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या की खबरें आपने खूब पढ़ी होंगी, लेकिन इस बार दहेज की बाइक के कारण दूल्हे ने जान दे दी। शादी के दो साल बाद यह घटना क्यों हुई, वह चर्चा का विषय है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth committed suicide case Purnia dispute wife husband finance worker snatched bike bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वजह भी अजीब है। घटना बनमनखी नगर परिषद वार्ड नंबर 21 स्थित पासवान टोल की है। मृतक की पहचान धीमा वार्ड नंबर 20 निवासी अशोक पासवान के पुत्र दीपक कुमार पासवान (28) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


फाइनेंस कर्मी उठा ले गये बाइक 
दहेज में मिली बाइक की सुसराल वालों के द्वारा नहीं भरने फाइनेंस कर्मी द्वारा बाइक छीन लिये जाने से नाराज युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि दहेज में एक बाइक किस्त पर लेकर दी गयी थी। लगभग तीन महीने से बाइक की लोन का किस्त कारणवश जमा नहीं की जा सकी थी। किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस वाले बाइक लेकर चले गये । इसी से वह परेशान चल रहा था जिसके कारण वह अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


बाइक के अंतिम तीन किस्तों की नहीं हुई थी अदायगी 
घटना के संबंध में मृतक के पिता आशिक पासवान ने बताया कि दीपक की शादी दो साल पहले हुई थी, जिसे दहेज में अन्य सामानों के साथ-साथ एक बाइक भी मिली थी। बाइक की किस्त लड़की पक्ष के लोग अदा कर रहे थे। दो साल के किस्त की अंतिम तीन किस्त बच गये थे, जो किसी कारणवश जमा नहीं हो पाए थे। किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस वाले बाइक लेकर चले गये। दीपक बार-बार फोन कर बाइक छुड़ाने की बात कहते रहे, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से बाइक छुड़ा नहीं पाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से हुआ था विवाद 
इसी वजह से पत्नी चिक्की देवी से उनकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुँच गई। मारपीट होने के बाद दीपक की पत्नी चिक्की देवी 10 महीने के बच्चे को लेकर मायके मधेपुरा जिला के हरदा गांव चली गयी।  सुबह 8 बजे जब दीपक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उन्हें आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।फिर दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन इसके बाद भी कोई जव्बाब नहीं मिला। तब परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही सभी चीखने-चिल्लाने लगे।       दीपक ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर चुका था। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दीपक के पिता अशोक पासवान ने बनमनखी पुलिस को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed