फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman murdered in Jehanabad: Husband said- she was murdered after rape.

Bihar: महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप, पति ने कहा- तीन दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद मुंंह में मिट्टी डालकर मारा

Mon, 03 Feb 2025 12:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Feb 2025 12:27 PM IST
सार

महिला की लाश मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वह गांव के दो-तीन युवकों पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Woman murdered in Jehanabad: Husband said- she was murdered after rape.
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र की एक महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। आरोप है कि पहले उसका दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। अब मृत महिला के पति ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महिला के शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला शौच के लिए अपने घर से निकली थी इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्यों ने खोजबीन किया काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो इसकी सूचना थाना में दिया ।सुबह में लोगों ने देखा कि गांव से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पैन के किनारे महिला का शव पड़ा हुआ मिला। 

विज्ञापन


रेप के बाद पत्नी को मार डाला
पति का कहना है कि उसकी पत्नी का गांव के ही तीन लोगों के साथ अवैध संबंध था। इसका वह विरोध करता था। रविवार रात वह घर से शौच करने के लिए निकली थी। आशंका है कि दो-तीन युवकों ने उसके पत्नी के साथ पहले रेप किया फिर उसके उसकी हत्या गला दाबकर एवं मुंह में मिट्टी डालकर कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


शव उठाने के दौरान परिजनों ने किया हंगामा
इधर, घटना के बाद महिला के मायके लोगों ने शव उठाने के दौरान काफी हंगामा किया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़कर चली गई। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed