फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : wife murder case muzaffarpur bihar police waiting for FIR application

Bihar : भाभी से निकाह पढ़ा, बेगम बनी तो अब पीट-पीट कर मार डाला; नहा-धोकर घर से फरार, मगर अब तक FIR भी नहीं

Sat, 12 Apr 2025 03:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Apr 2025 03:39 PM IST
सार

Bihar News : तीन बच्चों के सामने मां की हत्या हुई। भीड़ ने वीडियो बनाया, मगर बचाया नहीं। हत्यारा खून से सने कपड़े उतार नहा-धोकर निकला, तब भी किसी ने नहीं रोका। परिवार की कहानी भी अजीब है और यह ताजा हकीकत भी। और, पुलिस को FIR के आवेदन का इंतजार है।

विज्ञापन
Bihar News : wife murder case muzaffarpur bihar police waiting for FIR application
मुजफ्फरपुर में शौहर ने डंडों से मेहरुन्निसा को इतना पीटा कि जान चली गई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मेहरुन्निसा उसके बड़े भाईजान की बेगम थी। भाईजान के इंतकाल के बाद मोहम्मद कलीमुल्लाह ने मेहरुन्निसा के साथ 2015 में निकाह पढ़ा। निकाह के बाद भी करीब चार साल तक सब ठीक चला। लेकिन, शुक्रवार को कलीमुल्लाह ने तीन बच्चों के सामने जिस तरह मेहरुन्निसा को मरने तक पीटा, वह दिल दहलाने वाली घटना थी। आश्चर्यजनक यह भी कि इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर वायरल करने वालों ने मेहरुन्निसा को नहीं बचाया। कलीमुल्लाह ने इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खून से सने अपने कपड़े खोले और नहा-धोकर वहां से निकला, लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका-टोका। एक और आश्चर्य यह कि 15-16 घंटे बीतने के बावजूद इस मामले में बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है, क्योंकि किसी परिजन ने आवेदन नहीं दिया है। उस घर से आवेदन नहीं आया है, जिसमें सिर्फ अब वही तीन बच्चे हैं। अब मेहरुन्निसा के मायके वालों से ही आस है कि वह आएं तो प्राथमिकी हो।

विज्ञापन


नशे का आदी था, पंचायत की हिदायतें भी बेअसर थीं
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के झिंगाही गांव में शुक्रवार को मोहम्मद कलीमुल्लाह ने अपनी बीवी मेहरुन्निसा की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि वह नशे का आदी था और चार-पांच साल से शौहर-बेगम का रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था। इधर कुछ दिनों से विवाद बढ़ गया था। पंचायत ने दोनों के बीच में सुलह भी कराई, लेकिन कलीमुल्लाह की आदतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार मोहम्मद कलीमुल्लाह आलम नशे का आदी था और घर के खर्च के लिए अपनी बेगम को लगातार प्रताड़ित करता था। पैसे के लिए कई बार बच्चों को भी पीट देता था। बीते कुछ माह से दोनों के बीच पैसे को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहा था।
विज्ञापन


न महिला को किसी ने बचाया, न अब्बा ने बच्चों की फरियाद सुनी
कलीमुल्लाह आलम ने अपनी पत्नी के साथ कई बार मारपीट की थी और बताते हैं कि पहले ग्रामीण विरोध भी करते थे, लेकिन शुक्रवार को जब उसने जान लेने तक उसकी पिटाई की तो कोई बीचबचाव में नहीं आया। यहां तक कि इसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया। न किसी ने मेहरुन्निसा को बचाने की कोशिश की और न मासूम बच्चों की फरियाद पर मोहम्मद कलीमुल्लाह आलम ने ही डंडे से पत्नी की पिटाई रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद नहा-धोकर निकला, पुलिस को नहीं मिला आवेदन
आरोपी कलीमुल्ला आलम इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद करीब आधा घंटा तक अपने घर में ही रुका रहा। पत्नी के खून से उसके कपड़े गंदे थे। उसने कपड़े बदले और फिर घर में नहाकर तैयार हुआ। इसके बाद निकल गया। पुलिस टीम पहुंची और पूछताछ के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने कहा कि शुक्रवार की शाम जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र इलाके में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या की जानकारी पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल और पूछताछ की है। बेहद गंभीरता से जांच हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि उसके पति ने इस घटना को अंजाम दिया है और एक लाठी से उसकी पिटाई के कारण मौत हुई है। पति फरार है। अभी परिजन आवेदन लेकर नहीं आए हैं। आवेदन आएगा तो प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed