फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Husband killed wife murder case muzaffarpur bihar police husband wife

Bihar News : सनकी पति बना हैवान, पीट-पीटकर पत्नी की ले ली जान; पड़ोसी बनाते रहे वीडियो

Fri, 11 Apr 2025 10:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 11 Apr 2025 10:26 PM IST
सार

Bihar : भाई के मरने के बाद भाभी से शादी करके बहुत खुश था। कुछ दिन से   दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ गई थी। लिहाजा मारपीट भी शुरू हो गई। आज हद तब हो गई, जब महिला को वह शख्स पीटता रहा, बच्चे डर से कांपते रहे और पड़ोसी बचाने के जगह मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

विज्ञापन
Bihar News : Husband killed wife murder case muzaffarpur bihar police husband wife
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनकी पति ने अपनी क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। जल्लाद पति अपनी पत्नी को डंडा से तबतक पीटता रहा, जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। वही इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के झींगहा गांव की है।घटना का वीडियो ग्रामीण ने अपने छत से बना लिया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar : सीआरपीएफ जवान के साथ पत्नी और सास करती थी अपराधी जैसा व्यवहार, इसलिए जान दी; मां के आरोप पर प्राथमिकी
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मोहम्मद कलीमुल्लाह आलम के बड़े भाई की 2015 में मौत हो गई। उसके बाद मो कलीमुल्लाह अपनी भाभी मेहरुन्निसा से निकाह कर लिया और फिर दोनो खुशी-खुशी रहने लगे। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान कई बार कलीमुल्लाह आलम ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की।इस बात को लेकर स्थानीय लोग विरोध भी करते थे। शुक्रवार की शाम फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान आरोपी पति कलीमुल्लाह डंडा से मेहरुन्निसा की पिटाई करने लगा। पिटाई से बचने के लिए मेहरुन्निसा इधर-उधर भागती रही, लेकिन मो कलीमुल्लाह लगातार उसकी पिटाई करता रहा। अंत में वह भागती हुई अपने घर के आंगन में पहुंच गई थी, जिसके बाद कलीमुल्लाह डंडा से पिटते-पीटते उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के बच्चों ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद कलीमुल्लाह आलम उसकी मां को पीटता रहा और आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे। इतना ही नहीं बल्कि बीच बचाव और जान बचाने की जगह पर मारपीट का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान आरोपी पति तब तक मारता रहा जब तक मेहरुन्निसा मर नहीं गई। वही इस घटना को अंजाम देने के बाद कलीमुल्लाह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने द्वारा इस मामले की जानकारी मोतीपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीण में आक्रोश व्याप्त है।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar : पिता आत्महत्या बता रहा था, मगर कहानी कुछ और थी; घर के बाथरूम पर लगा ताला खोला तो सन्न रह गई पुलिस

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र इलाके में एक महिला की हत्या हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उसका पति ही उसका हत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पति अभी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed