फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Uproar over death of a patient in a private hospital in Patna, family accused of extorting money

Bihar News : इस हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजन बोले- मौत के बावजूद दवाइयां मंगाते रहे अस्पताल वाले

Tue, 08 Aug 2023 08:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 08 Aug 2023 08:01 PM IST
सार

Patna News : परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से गरीब परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar News: Uproar over death of a patient in a private hospital in Patna, family accused of extorting money
हॉस्पिटल परिसर में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के कंकड़बाग थाना इलाके के राजेंद्र नगर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत सोमवार रात ही हो गई थी। लेकिन, मंगलवार दोपहर तक अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ कई बार उनसे दवा मांगते रहे और उन्हें यह कह कर झांसे में रखा कि मरीज की स्थिति अच्छी है, जबकि मरीज की मौत कई घंटा पूर्व हो चुकी थी। 

विज्ञापन


जमकर हंगामा करने लगे परिजन
मंगलवार की शाम मरीज के परिजनों का सब्र का बांध टूट पड़ा और उन्होंने जबरन आईसीयू में घुसकर देखा तो पिंटू बेड पर मृत पड़ा था। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इस बात को लेकर अस्पताल के कोई भी डॉक्टर बात करने को तैयार नहीं थे। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से गरीब परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


मौत के बावजूद पैसा वसूलते रहे अस्पताल वाले
बताया जा रहा है कि पटना सिटी निवासी पिंटू कुमार (25) वर्ष फुटकर व्यापार करके परिवार का भरण पोषण करते थे। 4 दिन पहले पिंटू कुमार के सिर में अचानक तेज दर्द हुई थी। इसे लेकर परिवार के लोग राजेंद्र नगर स्थित सवेरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मरीज को इलाज के नाम पर ICU में रख दिया गया और लगातार 5 दिनों से लगातार उनके परिजनों से कीमती दवाइयां मंगाई जा रही थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात उनके मरीज की स्थिति अचानक खराब हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत अस्पताल के डॉक्टरों से की तो उन्हें ICU से बाहर निकलने के लिए बोला गया और पुर्जा लिखकर दवाई लाने की बात कही गई। परिजनों ने बताया कि पिंटू कुमार की मौत सोमवार को आधी रात को हो चुकी थी। मंगलवार को लगभग चार से पांच बार उनसे दवा लाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन से 4 से 5 लाख रुपये वसूले
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को ही उनसे बकाए पैसे भी वसूल लिए गए। परिजनों ने दावा किया है कि पूरे इलाज के दौरान उनसे 4 से 5 लाख रुपए वसूले गए। गरीब होने के बावजूद भी उन्होंने कर्ज लेकर इलाज के लिए पैसा उपलब्ध किया। इसके बाद भी सोमवार की रात पिंटू के मौत होने के बावजूद भी मंगलवार को अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों से पैसा वसूलती रही। इधर, पुलिस ने कहा कि अब तक इस मामले में किसी ने आवेदन नहीं दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed