फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Uncle had raped his niece; Shekhupra Police pasted the poster, Bihar Crime News

Bihar News: सगी भतीजी के साथ चाचा ने किया था रेप; अब ढोल-बाजे के साथ पुलिस ने चस्पा किया पोस्टर

Mon, 23 Dec 2024 05:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Dec 2024 05:28 PM IST
सार

Shekhupra News: आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या, बलात्कार और शराब तस्करी से जुड़े कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें महिला थाना और अरियरी थाना में अलग-अलग कांड शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Uncle had raped his niece; Shekhupra Police pasted the poster, Bihar Crime News
पोस्टर चस्पा करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एकाएक गांव में ढोल-बाजे की आवाज़ सुनकर हर एक ग्रामीण हैरत में पड़ गए कि इस माह में किसके घर में शादी-ब्याह का कार्यक्रम है। जब घर से निकलकर ग्रामीणों ने देखा कि ढोल-बाजे तो बज रहे है। लेकिन, दूल्हा के जगह पुलिस कर्मी गांव आ रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद पश्चात पुलिस ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले चाचा के घर पर इश्तेहार चिपकाया।

विज्ञापन


महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने चेतावनी दी है कि यदि वह जल्द ही आत्मसमर्पण नहीं करता, तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। यह अभियान पुलिस द्वारा फरार आरोपियों पर दबाव बनाने और कानून का सख्त संदेश देने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है। पुलिस ने यह भी कहा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


आरोपी चाचा दो महीने से है फरार 
महिला थानेदार अनामिका कुमारी ने बताया कि आरोपी करीब दो महीने से फरार हैं। उस पर डेढ़ महीने पहले अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के वक्त पीड़िता अपने गांव में घर बनाने के सिलसिले में परिवार के साथ आई हुई थी। वह छत पर सो रही थी, तभी आरोपी ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। पीड़िता मूल रूप से हरियाणा में रहती है। उसके परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार पुलिस के पास पहुंचा और मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कांडों का आरोपी है चाचा 
इस कार्रवाई का नेतृत्व महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी और कांड के अनुसंधान पदाधिकारी रिशु कुमारी ने किया। इस दौरान अरियरी थानेदार सुनील कुमार राजवंशी भी मौजूद थे। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या, बलात्कार और शराब तस्करी से जुड़े कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें महिला थाना और अरियरी थाना में अलग-अलग कांड शामिल हैं। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed