फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two youth died in road accident news car bike collision madhepura bihar police

Accident News : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, पांच दिन पहले हुई थी शादी

Fri, 21 Feb 2025 06:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Feb 2025 06:48 PM IST
सार

Road Accident : 16 फरवरी को शादी हुई थी। आज दुल्हन ससुराल से मायके जाने वाली थी। विदाई के लिए मायके से मेहमान भी आ चुके थे। दोपहर में युवक अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाइक से  निकला, तभी बाजार से एक बुरी खबर आई, जिसके बाद घर में मातम छा गया। 

विज्ञापन
Bihar News : Two youth died in road accident news car bike collision madhepura bihar police
इसी कार से हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक साइकिल सवार भी चपेट में आ गया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा स्कूल के समीप मीरगंज-जदिया स्थित एसएच-91 की है, जहां शुक्रवार दोपहर को तेज रफ्तार अल्टो कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुमारखंड प्रखंड के भतनी थाना क्षेत्र के हरिबोला वार्ड सात के निवासी बिजेंद्र राम के बेटे बबलु राम (21) और खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के बुचो राम के बेटे शंकर कुमार राम (30) के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में जीजा-साला थे। हादसे के बाद मीरगंज-जदिया एसएच-91 मुख्य मार्ग पर आवागमन लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा।

विज्ञापन


अल्टो कार और बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर 
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अल्टो कार कुमारखंड की ओर जा रही थी और बाइक सवार मीरगंज की ओर आ रहे थे। जोरगामा स्कूल के पास दोनों वाहनों की तेज टक्कर हो गई। इस दौरान साइकिल सवार रामकृष्ण यादव भी दुर्घटना की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए, जिसके कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन


16 फरवरी को हुई थी शादी 
परिजनों ने बताया कि मृतक बबलु राम की शादी इसी साल 16 फरवरी को सहरसा जिले के कांप गांव में हुई थी। शुक्रवार को दुल्हन की ससुराल से मायके जाने वाली थी। विदाई के लिए मायके से मेहमान भी आ चुके थे। दोपहर में बबलु और शंकर कुछ काम से बाइक से मीरगंज जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया : 
घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और क्षतिग्रस्त बाइक तथा कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं, कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed