फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two brothers died due to drowning in Jamui district bihar police jamui news

Bihar News : मां धान काटने में थी व्यस्त, उधर दोनों बेटों की हो गई मौत; जांच कर रही पुलिस

Mon, 25 Nov 2024 08:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 25 Nov 2024 08:16 PM IST
सार

Bihar : माता-पिता को बच्चों के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए। क्यों कि आज की घटना इसी लापरवाही का नतीजा है। एक मां के दो बेटों की मौत हो गई। अब घर के साथ-साथ पूरे गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Bihar News : Two brothers died due to drowning in Jamui district bihar police jamui news
मृतक भाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जमुई में दो सगे भाइयों की आहार में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना सोमवार को दोपहर बाद हुई है। घटना सदर प्रखंड के अभयपुर गांव की है। मृतक की पहचान अभयपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ धारो महतो के पुत्र पीयूष कुमार (4) और प्रिंस कुमार (2) के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। पुलिस दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


मां धान काटने में हो गई व्यस्त 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक की मां अभयपुर के बहियार में धान काटने के लिए गई थी। उसके साथ दोनों बच्चे भी बहियार गए थे। बहियार पहुंचकर बच्चे की मां धान काटने लगी। काफी देर बाद जब महिला ने अपने दोनों बच्चों को नहीं देखा तो उन्हें लगा कि दोनों बच्चे घर चले गये। और फिर वह धान काटने में व्यस्त हो गई।
विज्ञापन


नहाने के दौरान डूब गये दोनों भाई 
उधर दोपहर बाद दोनों बच्चे खेलते-खेलते पास के ही आहार के पास चले गये। वहां पहुँचने के बाद दोनों भाई पीयूष कुमार और प्रिंस कुमार आहार में नहाने लगे, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। वहीं कुछ देर बाद जब आहार होकर स्थानीय लोग गुजर रहे थे तब उनकी नजर आहार में दोनों बच्चों  पर पड़ी। आननफानन में राहगीरों ने दोनों बच्चों को आहार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed