फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Three transgenders become sub-inspectors, Nitish Kumar, Bihar Police

Bihar News : तीन ट्रांसजेंडर बने दारोगा, जानिए क्या है उनके संघर्ष की कहानी

Wed, 10 Jul 2024 09:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / बांका
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 10 Jul 2024 09:17 PM IST
सार

Bihar : बिहार के थानों में अब ट्रांसजेंडर दारोगा भी नजर आयेंगे। पुलिस इंस्पेक्टर की परीक्षा में तीन ट्रांसजेंडरों ने सफलता हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने गुरु और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Three transgenders become sub-inspectors, Nitish Kumar, Bihar Police
गुरु रहमान के साथ मानवी मधुकश्यप - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में अब महिला और पुरुषों के साथ थानों में ट्रांसजेंडर दारोगा भी नजर आयेंगे, क्यों कि तीन ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सफलता हासिल किया है। उन तीन अभ्यर्थियों में एक बांका जिला की मानवी मधु कश्यप (महिला ट्रांसजेंडर), दूसरा सीतामढ़ी के रोनित झा और मधुबनी जिला के बंटी कुमार हैं। रोनित और बंटी पुरुष ट्रांसजेंडर हैं।

विज्ञापन


दारोगा बने तीनों ट्रांसजेंडर हैं रहमान गुरु के शिष्य 
बिहार पुलिस में एसआई के 1275 पदों पर ली गयी परीक्षा का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी हुआ, जिसमें 822 पुरुष, 450 महिला के साथ तीन ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है। इस संबंध में मानवी मधु कश्यप ने कहा कि मेरी इस सफलता के लिए मैं अपने गुरुदेव गुरु रहमान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देती हूं। बिहार पुलिस में अब तीनों  ट्रांसजेंडर दारोगा के रूप में अपनी सेवा देंगे।
विज्ञापन


 मानवी मधु कश्यप कला की हैं शौक़ीन 
मानवी मधु कश्यप मूल रूप से बांका जिले के पंजवारा बाजार निवासी स्वर्गीय नरेन्द्र प्रसाद उर्फ़ नटवर सिंह की पुत्री हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मानवी मधू कश्यप के बचपन का नाम मोनू सिंह था। ग्रामीण और उनके दोस्तों का कहना है कि मोनू सिंह बचपन से ही देखने में बहुत खूबसूरत थे। स्कूल में पढ़ने के दौरान ही उसमें लड़कियों के गुण आने लग गये थे। उन्हें कला से बहुत प्रेम था। गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर नाटक में वह महिला का किरदार निभाने लगे। उनके कलाकारी की खूब प्रशंसा होती थी। मोनू में पढ़ने की और कुछ बनने की ललक बचपन से ही थी। उन्होंने उच्च विद्यालय पंजवरा से मैट्रिक किया। फिर सी एन कॉलेज से इंटर और स्नातक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
काफी संघर्ष करने के बाद हासिल हुआ यह मुकाम 
मानवी मधु कश्यप के ग्रामीणों का कहना है कि मोनू सिंह के एक्टिविटी में जब परिवर्तन होने लगा तब आसपास के लोगों का उनके प्रति नजरिया भी बदलने लगा। ग्रामीण परिवेश के बदलते  माहौल में धीरे धीरे मोनू सिंह की परेशानी बढने लगी। पढ़ने के लिए रुपयों का होना बहुत जरूरी था। हालांकि इनके घर वालों खासकर इनकी मां माला देवी इनकी काफी मदद करती लेकिन हालात लगातार बिगड़ते जा रहे थे। ऐसे में वह अपनी बहन के यहां आसनसोल आ गई। ग्रामीणों के अनुसार मोनू सिंह हरने का नहीं बल्कि संघर्ष करने का नाम था। इसलिए उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई को पूरा करने के लिए उन्होंने शोपिंग कॉम्प्लेक्स में भी काम किया। यहां तक कि उन्होंने पेपर वेंडर का भी काम किया। वहां तीन-चार साल रहने के बाद वह लगभग 2017-18 में उन्होंने अपने घर को छोड़ दिया और जिंदगी में उंचाई हासिल करने के लिए पटना आकर पढ़ाई करने लगी।


गुरु रहमान को कहा -इनकी मदद से मिला यह मुकाम 
2021 में गुरु रहमान ने अपने गुरुकुल की तरफ से लगभग आधा दर्जन थर्ड जेंडर विद्यार्थियों को नि:शुल्क पढ़ाने की घोषणा की। फिर मोनू सिंह उर्फ़ मानवी मधु कश्यप ने गुरु रहमान से मुलाकात की और फिर अपने कैरियर को बनाने के लिए वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गई। लगातार मेहनत और संघर्ष ने रंग लाया और आज वह बिहार दारोगा में अंतिम रूप से च्सयानित हुई। अब बहुत जल्द वह अपनी ट्रेनिंग को पूरा कर के बिहार पुलिस में अपना योगदान करेगी। उन्होंने गुरु रहमान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed