फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three staff of construction company kidnapped in Gaya, Naxalites demand Rs 30 lakh

Bihar : कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन स्टाफ का अपहरण; दो को छोड़ा, एक के लिए नक्सलियों ने की इतने रकम की डिमांड

Mon, 25 Dec 2023 10:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 Dec 2023 10:17 AM IST
सार

नक्सलियों ने रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Three staff of construction company kidnapped in Gaya, Naxalites demand Rs 30 lakh
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गया में कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन स्टाफ का अपहरण हुआ है। चौकानें वाली बात यह है कि इनमें से दो स्टाफ को छोड़ दिया गया है। एक स्टाफ को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपये की डिमांड की है। नक्सलियों ने रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना बांकेबाजार थाना के लुटुआ गांव की है। यहां दो करोड़ की लागत से एक पुल बन रहा है। इसी पुल का निर्माण जो कंस्ट्रक्शन कंपनी करवा रही है। उसके तीन स्टाफ को रविवार रात अगवा कर लिया गया। इनमें से दो को नक्सलियों के कुछ घंटे बाद छोड़ दिया। अब एक स्टाफ को छोड़ने के लिए 30 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुल निर्माण में लगे एक गार्ड और दो मुंशी को अगवा कर लिया
इधर, वारदात की सूचना के बाद सीनियर एसपी आशीष भारती घटनास्थल पर पहुंचे। अगवा कर छोड़े गए गार्ड और मुंशी से पुछताछ कर रही है। वहीं कोबरा बटालियन और बिहार पुलिस के जवान लुटुआ जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार  बांके बाजार थाना क्षेत्र में शैल कंट्रक्शन कंपनी के द्वारा पुल निर्माण कराया जा रहा था। रविवार रात हथियारबंद नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर दवा बोल दिया। इस दौरान नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे एक गार्ड और दो मुंशी को अगवा कर लिया। अगवा किए गए तीनों कर्मियों से पुल निर्माण में खर्च की जानकारी मांगी।
विज्ञापन


दो करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है
कर्मियों ने बताया कि दो करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। उसके बाद नक्सलियों ने एक गार्ड और एक मुंशी को छोड़ दिया। वहीं नक्सलियों ने दूसरा मुंशी शाहनवाज खान को जंगल ले गए और छोड़े गए कर्मियों को कहा कि 24 घंटे के अंदर 30 लाख रुपया नहीं दिया गया तो मुंशी की हत्या कर दी जाएगी। शैल कंट्रक्शन कंपनी के मालिक शैलेश सिंह ने बताया कि रविवार रात हथियारबंद नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर हमला बोल दिया। उसके बाद पुल निर्माण में लगे कर्मियों को मारपीट की और पुल निर्माण की राशि को जाना। उसके बाद एक गार्ड और दो मुंशी को अगवा कर लिया कुछ देर बाद एक गार्ड और मुंशी को छोड़ दिया। और दूसरा मुंशी शाहनवाज खान को नक्सलियों ने जंगल की ओर ले गए और छोड़ने के एवज में 30 लख रुपए का डिमांड किया है। नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं इमामगंज डीएसपी ने पुल निर्माण में लगे शैल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वही वारदात की सूचना के बाद बिहार पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसी है जांच में जुट गई है। जानकारी हो कि बीते कुछ दिनों से शेरघाटी अनुमंडल में नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ी है। जिसके वजह से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed