{"_id":"68527cf9fe73c8737e000135","slug":"bihar-news-three-members-of-a-family-died-in-vaishali-all-three-drowned-in-a-well-hajipur-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में कुएं में डूबे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में कुएं में डूबे तीनों
Wed, 18 Jun 2025 02:16 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:16 PM IST
सार
Vaishali News: पुलिस का कहना है कि परिवार के तीन लोगों को हादसे में मौत हो गई। तीनों एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, सफल नहीं हो पाए और जान चली गई। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
वैशाली जिला में कुएं में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों की जान एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई। घटना देसरी प्रखंड के चांदपुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर धाम पंचायत के वभवांगामा गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
यह भी पढ़ें: गयाजी में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, आम के पेड़ के पास लाश मिलने से हड़कंप; विरोध में हंगामा
मरने वालों की पहचान 60 वर्षीय बिंदेश्वर राय, उनके 30 वर्षीय भतीजे विकास और 25 वर्षीय युवक के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य कुएं के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक कोई एक सदस्य गिर गया। बाकी दो ने उसे बचाने के प्रयास में कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी डूब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और बचाव दल को दी। हालांकि, जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक तीनों की जान जा चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।