Bihar News: गयाजी में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, आम के पेड़ के पास लाश मिलने से हड़कंप; विरोध में हंगामा
पुलिस का कहना है कि एफएसएल टीम एवं तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। गया पुलिस द्वारा सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। शीघ्र ही इस कांड का सफल उद्भेदन करते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विस्तार
गयाजी में बुधवार की सुबह 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण वारदात स्थल से पुलिस को शव उठाने का विरोध किया। वहीं पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे है। यह पूरा मामला गया जी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र कै जगदीशपुर गांव की है। मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले उदय सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर अपराधियों उसके शव को गांव के समीप छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस वारदात स्थल पर छानबीन कर रही है।
आम के पेड़ के पास से युवक का मिली लाश
पुलिस को युवक रौशन कुमार की लाश जगदीशपुर गांव के समीप आम के पेड़ के पास से मिली। परिजनों ने बताया कि बीते देर रात साढ़े नौ बजे खाना खाकर घर से निकला था। बुधवार की सुबह जब गांव के बच्चे आम तोड़ने पहुंचे थे। बच्चों ने शव को देख शोर मचाया। बच्चों की शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव उठाने का विरोध करने लगे। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। हालांकि अब-तक पुलिस को कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
खेत में मिला सपेरे का शव, पड़ोसी पर हत्या का आरोप; धारदार हथियार से हमला कर शव छुपाने का आरोप
एफएसएल और तकनीकी टीम पहुंची घटनास्थल
सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया है कि सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। तत्काल मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। वहीं सीनियर एसपी ने उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज तथा थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के द्वारा मुफस्सिल थानाध्यक्ष एवं मुफस्सिल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेजा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.