फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : The water level of Ganga increased above the danger mark in flood situation patna samastipur

Bihar News : गंगा ने लिया रौद्र रूप, कई जगह पानी खतरे के निशान से ऊपर, कई विद्यालय बंद

Fri, 20 Sep 2024 10:59 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 20 Sep 2024 10:59 AM IST
सार

Bihar News : गंगा जल का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दियारा क्षेत्र के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी पानी का प्रवेश हो गया है, जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मजबूरन लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गये हैं।

विज्ञापन
Bihar News : The water level of Ganga increased above the danger mark in flood situation patna samastipur
गांव में बाढ़ की स्थिति - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिंदी का महीना भादो भी समाप्त हो गया लेकिन मानसून पूरी तरह से बिहार में अपना रंग नहीं दिखा सकी लेकिन इसके बावजूद बाढ़ का असर बिहार के उन सभी क्षेत्रों में कहर बरपा रहा है, जो बाढ़ग्रस्त क्षेत्र हैं। इसका असर पटना के साथ-साथ बेगूसराय, समस्तीपुर, भागलपुर, भोजपुर और बक्सर सहित अन्य जिलों में दिख रहा है। स्थिति यह है कि लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन


पटना जिले में भी बाढ़ जैसी स्थिति 
पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दियारा क्षेत्र के साथ -साथ शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ कम पानी प्रवेश कर गया है। दीघा के पास बसे कई घरों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं। बाढ़ अनुमंडल के कई इलाके भी बाढ़ की चपेट में आ गये हैं, जिससे लोगों को परेशानी काफी बढ़ गई है। मजबूरन लोग अब पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


समस्तीपुर में गंगा खतरे के निशान से 2.05 सेमी ऊपर
समस्तीपुर जिले से गुजरने वाली गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। समस्तीपुर में गंगा गुरुवार शाम खतरे के निशान से 2.05 सेमी ऊपर बह रही थी। गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि के कारण मोहनपुर मोहिउद्दीन नगर और विद्यापति नगर प्रखंड के 25 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई जगहों पर सड़क संपर्क भंग हो गया है। खासकर मोहनपुर प्रखंड के गांव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां धरनी पट्टी पंचायत के अधिकतर गांव से जिला और प्रखंड मुख्यालय का संपर्क खत्म हो गया है ।लोग नाव के सहारे ही आवाजाही कर रहे हैं। दोबारा आई गंगा नदी में बाढ़ के कारण दियारा इलाकों में स्थिति गंभीर हो गई है। इन इलाकों के कुल 39 प्राइमरी और मध्य विद्यालय को तत्काल बंद कर दिया गया है।


       

Bihar News : The water level of Ganga increased above the danger mark in flood situation patna samastipur
सड़क पर चढ़ा नदी का पानी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

समस्तीपुर के इन क्षेत्रों में बाढ़ के पानी का हुआ प्रवेश 
मोहनपुर प्रखंड के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के हरदासपुर, सरसावा, जहैंगरा, बघरा के अलावा डुमरी दक्षिणी पंचायत डुमरी उत्तरी पंचायत, जलालपुर बिशनपुर बेरी, मटियोर, राजपुरा गांव में गंगा नदी का पानी प्रवेश कर गया है। जिस कारण बिंदगामा से जौनपुर जाने वाली सड़क पर करीब एक से डेढ़ फीट पानी बह रहा है। इसी तरह डुमरी से दियारा मोड जाने वाली सड़क पर भी पानी है।  सड़क पर पानी चढ़ जाने के कारण इस इलाके के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है। लोग नाव के सहारे आवाजाही को मजबूर हैं। 

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के गांव भी प्रभावित 
गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के आठ पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है । इन पंचायत में राजपुर पतासिया पूर्वी, राजपुर पतासिया पश्चिम,  बोचहा, मोहम्मदीपुर,  कुरसाहा , तेतारपुर व हरैल  पंचायत के गांव शामिल है । इन गांव की कई सड़कों पर बाढ़ का पानी बहने से सड़क यातायात बंद हो गया है। उधर विद्यापति नगर प्रखंड के भी आधा दर्जन दियारा इलाके के पंचायत में गंगा नदी का पानी भर गया है जिससे लोगों को परेशानी का स्थापना करना पड़ रहा है।

सुपौल में कोसी नदी में बने पुल का एप्रोच पथ बहा 
सुपौल में कोसी नदी में पुल का 200 मीटर एप्रोच पथ बह गया। जिससे सुपौल का दरभंगा, मधुबनी के दर्जनों गांव से संपर्क टूट गया। अब यहां नाव ही एकमात्र सहारा बना हुआ है। वैशाली में भी गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। यहां मुख्य सड़क समेत कई ग्रामीण सड़कों पर बाढ़ का पानी आ गया है। वहीं, वैशाली के दियारा क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed