Bihar News : दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में छात्रों का हंगामा, प्रिंसिपल को 5 घंटे तक बना रखा बंधक
Bihar : अव्यवस्था और उदासीनता का आरोप लगाकर दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। छात्र छात्राओं की फिलहाल एक ही मांग थी कि प्रिंसिपल या तो इस्तीफे दे या उसे हटाया जाय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र छात्राओं ने गुरूवार को कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया है। उनका कहना है कि कॉलेज में मूलभूत आवश्यकताओं कमी के साथ साथ वहां अनियमितता भी है जिसको लेकर महाविद्यालय प्रशासन उदासीन है। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर स्थानीय पुलिस कॉलेज पहुंची और आक्रोशित छात्र छात्राओं को समझाने बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वेलोग प्रिंसिपल के इस्तीफे की बात पर अड़े रहे।
अव्यवस्था के खिलाफ किया हल्ला बोल
इस संबंध में कॉलेज के छात्र-छात्राओं का कहना है कि कालेज में सबसे बड़ी समस्या फैकल्टी की है। इस वजह से हमलोगों को पढ़ने में काफी दिक्कत हो रही है। दूसरी समस्या कॉलेज परिसर परिसर के जलजमाव से, जिसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। यहाँ पेय पानी की भी गंभीर समस्या है। अगर पंप खराब हो जाता है तो उसकी मरम्मत नहीं कराई जाती है। बिजली कट जाने पर जेनरेटर भी नहीं चलाया जाता है। इस कॉलेज की कई समस्याएं हैं जिसको लेकर हमलोगों ने कई बार प्रिंसिपल से शिकायत की लेकिन इनकी उदासीनता की वजह से हमलोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं लेती है। इसलिए हमारी मांग है कि इस प्रिंसिपल को तत्काल हटाया जाय। जबतक इस प्रिंसिपल को हटाया नहीं जाता या यह इस्तीफा नहीं देते हैं, तबतक हमलोगों का विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। छात्रों का सबसे बड़ा आरोप यह है कि प्रिंसिपल हमलोगों को बात बात पर बिहारी कहकर अपमानित करते हैं।
प्रिंसिपल ने कहा -आरोप गलत, वजह दूसरा है
इस संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संदीप तिवारी का कहना है कि मुझ पर लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद हैं। कोई प्रिंसपल अपने बच्चों से इस तरह की बात कर सकता है क्या। ये हंगामा सिर्फ और सिर्फ इसलिए है कि कॉलेज में इनलोगों को 75 प्रतिशत उपस्थित होने के लिए कहा जा रहा है। अगर आज इनलोगों को इस 75 प्रतिशत उपस्थिति होने की छूट दे दी जाय तो यही बच्चे मेरी जय जयकार करेंगे।
प्रशासन ने दिया आश्वासन
कालेज में छात्र छात्राओं के हंगामा को शांत कराने पहुंचे सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि इस कॉलेज में छात्र छात्राओं के द्वारा हंगामा करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में कुछ समस्याएं है जो सामने दिख भी रही है। उन समस्याओं के निराकरण के लिए कॉलेज के अथॉरिटी से बात करके निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। रही बात इनलोगों के प्रिंसिपल को हटाने या इस्तीफा देने की, तो यह बात उचित स्तर के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।