फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Stepmother kills daughter, burns body to destroy evidence; read the whole story

Bihar News: सौतेली मां ने आठ साल की मासूम को मार डाला, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया; पढ़िए पूरी कहानी

Sun, 02 Feb 2025 11:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Feb 2025 11:15 AM IST
सार

Buxar News: बच्ची अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने शोरगुल मचाते घर से बाहर निकल पड़ोसियों को जानकारी दी। हालांकि, परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया था। पड़ोसियों को बच्ची की सौतेली मां पर शक हुआ तो...

विज्ञापन
Bihar News: Stepmother kills daughter, burns body to destroy evidence; read the whole story
आंचल कुमारी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर में सौतेली मां सीमा देवी ने अपनी आठ साल की बेटी आंचल कुमारी को मार डाला। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया। अधजले भाग को बक्से में छिपा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इधर, पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना की पुष्टि करते हुए डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा। जिसके बाद नया भोजपुर ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर रही है। वहीं परिजनों और पड़ोसियों से पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जूटा रही है। आरोपी मां सीमा देवी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पीले रंग की सीमेंट की बोरी में कुछ रखा हुआ है
बताया जा रहा है कि नया भोजपुर पूरब टोला वार्ड 8 स्थित निवासी पप्पू गोंड की आठ वर्षीय बेटी आंचल अचानक घर से गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने शोरगुल मचाते घर से बाहर निकल पड़ोसियों को जानकारी दी। हालांकि परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया था। वहीं ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की शाम तीन बजे से स्कुल से आने के बाद से ही मासूम आंचल कुमारी की गायब होने की खबर मिली थी। जिसे आसपास के घरों में ढूंढा गया। परन्तु वो नहीं मिली तो पड़ोसियों को शक सौतेली मां पर हुआ तो वो घर की तलाशी लेनी शुरू की तो घर के अंधेरे कमरे में बंद एक बक्सा को लोगों ने खोला तो देखा कि पीले रंग की सीमेंट की बोरी में कुछ रखा हुआ है। इसके बाद बोरी का मुंह खोला गया तो उसमें आंचल का जला हुआ चेहरा मिला। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


दिल्ली में रहता है आंचल का पिता
आंचल का पिता पप्पू गोड़ दिल्ली में रहता है। वहां से परिवार के भरण-पोषण के लिए नौकरी करता है। आरोपी सीमा देवी से शादी 2024 में हुई थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। वहीं ग्रामीणों की मानें तो आंचल की दादी गुंगी है। जिसके कारण स्पष्ट कुछ नही बोल पा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed