फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : Singer Sharda Sinha on ventilator in AIIMS Delhi before a day of chhath puja 2024 nahai khai

Sharda Sinha : छठ पूजा गीतों का पर्याय रहीं शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर; कैंसर से जूझ रहीं

Mon, 04 Nov 2024 09:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 04 Nov 2024 09:14 PM IST
सार

Chhath Puja 2024 : छठ शुरू होने से पहले बिहार में शारदा सिन्हा के गीत गूंज रहे हैं। लेकिन, एम्स दिल्ली से एक बुरी खबर सामने आई है। कैंसर से जूझ रही शारदा सिन्हा को लाइफ सपोर्ट के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Singer Sharda Sinha on ventilator in AIIMS Delhi before a day of chhath puja 2024 nahai khai
लोक गायिका शारदा सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ की शुरूआत हो चुकी है, लेकिन इस बीच बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। वह एम्स दिल्ली में भर्ती हैं। बिहार कोकिला यानी बिहार की कोयल की उपाधि से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। शारदा सिन्हा की हालत गंभीर बनी हुई है। वह कैंसर से जूझ रही हैं, जिन्हें लाइफ सपोर्ट के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें सोमवार रात में दिल्ली एम्स के प्राइवेट वार्ड से आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था। अभी वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा से शारदा सिन्हा के स्वास्थय की जानकारी ली। अंशुमान सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया कि वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन


पिछले महीने अपनी बीमारी की जानकारी सार्वजनिक की
शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का पिछले महीने ब्रेन हेमरेज के कारण देहांत हो गया था। इस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी और लगातार बिगड़ती चली गई। आननफानन में उन्हें नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा ने बताया कि  शारदा सिन्हा 2017-2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। इस दौरान उनका इलाज लगातार मुंबई और दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। 
विज्ञापन


भोजपुरी के साथ-साथ कई भाषाओं में गाए गीत
शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के अलावे भोजपुरी कोकिला, भिखारी ठाकुर सम्मान, बिहार गौरव, बिहार रत्न, मिथिला विभूति सहित कई अन्य सम्मानों के साथ पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे सम्मान प्राप्त किए। शारदा सिन्हा समस्तीपुर महिला कॉलेज में संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष के पद पर थी। शारदा सिन्हा अब तक भोजपुरी, बज्जिका, मगही और मैथिली भाषा में विवाह औऱ छठ के सैकड़ों पारम्परिक गीत गाये हैं। शारदा सिन्हा ने अब तक अब तक उन्होंने छठ, विवाह मुंडन, जनेऊ और विदाई के कई गीत गाये हैं। इसके अलावे शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'तार बिजली के' जैसे गीत भी गाये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed